टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा
साल 2008 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने कभी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. वहीं 2012-13 में पाकिस्तान टीम के भारत दौरे के बाद दोनों टीमों के बीच कभी कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर जमकर विवाद हुआ, जहां बांग्लादेश की वेन्यू बदलने (भारत से श्रीलंका) की मांग पर पाकिस्तान ने उसका समर्थन किया था. भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट ही नहीं बल्कि राजनीतिक संबंध वर्षों से खराब हालत में रहे हैं. इस सबके बीच क्या भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होना संभव हैं और क्या दोनों टीमें एक-दूसरे देश का दौरा दोबारा से शुरू कर पाएंगी. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस सवाल का साफ और स्पष्ट जवाब दिया है. दोबारा होगी भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज? न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया, "इन हालातों में हमारी नीति यह है कि सरकार जो भी आदेश देगी, हम उसी को मानेंगे. ICC ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर सरकार किसी देश के बारे में कुछ कहती है, तो क्रिकेट बोर्ड उसका पालन करेगा. उसी प्रकार इस मामले में भी सरकार के आदेश का पालन किया जाएगा. मुझे नहीं लगता कि इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय दौरे संभव हैं." राजीव शुक्ला ने भारत सरकार की उस नीति को दोहराया, जिसके तहत भारत बनाम पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. पिछले साल भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, इस कार्यवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ज्यादा गहरा गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भी हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाएगा, इसलिए पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे. यह भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन का पावरप्ले में तूफान, T20I में पहले छह ओवरों में बना डाला रिकॉर्ड
साल 2008 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने कभी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. वहीं 2012-13 में पाकिस्तान टीम के भारत दौरे के बाद दोनों टीमों के बीच कभी कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर जमकर विवाद हुआ, जहां बांग्लादेश की वेन्यू बदलने (भारत से श्रीलंका) की मांग पर पाकिस्तान ने उसका समर्थन किया था.
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट ही नहीं बल्कि राजनीतिक संबंध वर्षों से खराब हालत में रहे हैं. इस सबके बीच क्या भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज होना संभव हैं और क्या दोनों टीमें एक-दूसरे देश का दौरा दोबारा से शुरू कर पाएंगी. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस सवाल का साफ और स्पष्ट जवाब दिया है.
दोबारा होगी भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज?
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया, "इन हालातों में हमारी नीति यह है कि सरकार जो भी आदेश देगी, हम उसी को मानेंगे. ICC ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर सरकार किसी देश के बारे में कुछ कहती है, तो क्रिकेट बोर्ड उसका पालन करेगा. उसी प्रकार इस मामले में भी सरकार के आदेश का पालन किया जाएगा. मुझे नहीं लगता कि इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय दौरे संभव हैं."
राजीव शुक्ला ने भारत सरकार की उस नीति को दोहराया, जिसके तहत भारत बनाम पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. पिछले साल भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, इस कार्यवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ज्यादा गहरा गया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भी हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाएगा, इसलिए पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में होंगे.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?