संजू सैमसन से टक्कर होगी तो..., सबसे बड़े प्रतिद्वंदी ने दे डाली चेतावनी, टी20 टीम से आउट होना तय!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में 2 महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन भारतीय टीम के बैटिंग लाइन-अप की समस्या नहीं सुलझ पाई है. एक तरफ रिंकू सिंह के बाहर होने से टीम के अंदर फिनिशर का रोल चिंता का विषय बन गया है. वहीं कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीतेश शर्मा को विकेटकीपर का भार सौंपा गया, जबकि 2 साल से टी20 टीम में विकेटकीपर की भूमिका में रहे संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा. यह तथ्य किसी से छुपा नहीं है कि गौतम गंभीर के आने के बाद मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार रही है. ऐसे में एक ही स्लॉट खाली रह जाता है, जिसपर विकेटकीपर को लाया जाए, या फिर एक फिनिशर को. विकेटकीपर का भी टीम में होना बहुत जरूरी है, लेकिन जब कटक में सैमसन को नजरंदाज कर जीतेश शर्मा को खिलाया गया, तो काफी लोग चौंक उठे थे. इस विषय पर खुद जीतेश शर्मा ने बयान दिया है. सैमसन मेरे बड़े भाई की तरह जीतेश शर्मा ने पहले टी20 मैच के बाद पोस्ट-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, "सच कहूं, वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं. ज्यादा कम्पटीशन होने से आपकी प्रतिभा निखर कर आती है. यह टीम के लिए भी अच्छा है. टीम के अंदर बहुत टैलेंट भरा पड़ा है, आप उसको महसूस भी कर सकते हैं." जीतेश शर्मा ने आगे कहा, "संजू भैया एक बेहतरीन प्लेयर हैं. मुझे उनके साथ कम्पटीशन/टक्कर करना ही होगा, ऐसा होने पर मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा. हम दोनों टीम इंडिया के लिए खेलने की कोशिश में हैं. हम दोनों भाई जैसे हैं. हमने एकसाथ बहुत क्रिकेट खेला है और मेरी बहुत मदद करते हैं. मुझे अगर उनके साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी, कंधे से कंधा मिलाकर खेलना होगा, तब मुझे अपना A गेम दिखाना होगा." यह भी पढ़ें: एमएस धोनी शाकाहारी या मांसाहारी? पुराने रूममेट ने बताया; जानें माही को खाने में क्या है सबसे ज्यादा पसंद?

Dec 10, 2025 - 20:30
 0
संजू सैमसन से टक्कर होगी तो..., सबसे बड़े प्रतिद्वंदी ने दे डाली चेतावनी, टी20 टीम से आउट होना तय!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में 2 महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन भारतीय टीम के बैटिंग लाइन-अप की समस्या नहीं सुलझ पाई है. एक तरफ रिंकू सिंह के बाहर होने से टीम के अंदर फिनिशर का रोल चिंता का विषय बन गया है. वहीं कटक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीतेश शर्मा को विकेटकीपर का भार सौंपा गया, जबकि 2 साल से टी20 टीम में विकेटकीपर की भूमिका में रहे संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा.

यह तथ्य किसी से छुपा नहीं है कि गौतम गंभीर के आने के बाद मिडिल ऑर्डर में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार रही है. ऐसे में एक ही स्लॉट खाली रह जाता है, जिसपर विकेटकीपर को लाया जाए, या फिर एक फिनिशर को. विकेटकीपर का भी टीम में होना बहुत जरूरी है, लेकिन जब कटक में सैमसन को नजरंदाज कर जीतेश शर्मा को खिलाया गया, तो काफी लोग चौंक उठे थे. इस विषय पर खुद जीतेश शर्मा ने बयान दिया है.

सैमसन मेरे बड़े भाई की तरह

जीतेश शर्मा ने पहले टी20 मैच के बाद पोस्ट-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, "सच कहूं, वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं. ज्यादा कम्पटीशन होने से आपकी प्रतिभा निखर कर आती है. यह टीम के लिए भी अच्छा है. टीम के अंदर बहुत टैलेंट भरा पड़ा है, आप उसको महसूस भी कर सकते हैं."

जीतेश शर्मा ने आगे कहा, "संजू भैया एक बेहतरीन प्लेयर हैं. मुझे उनके साथ कम्पटीशन/टक्कर करना ही होगा, ऐसा होने पर मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा. हम दोनों टीम इंडिया के लिए खेलने की कोशिश में हैं. हम दोनों भाई जैसे हैं. हमने एकसाथ बहुत क्रिकेट खेला है और मेरी बहुत मदद करते हैं. मुझे अगर उनके साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी, कंधे से कंधा मिलाकर खेलना होगा, तब मुझे अपना A गेम दिखाना होगा."

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी शाकाहारी या मांसाहारी? पुराने रूममेट ने बताया; जानें माही को खाने में क्या है सबसे ज्यादा पसंद?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow