Watch: ईशान किशन का खूबसूरत 'नो लुक' शॉट, वीडियो देखकर पाकिस्तान के सैम अयूब भी शर्मा जाएं

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वापसी के साथ दमदार पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरीं. न्यूजीलैंड के खिलाफ बीते शुक्रवार (23 जनवरी) को खेले गए दूसरे टी20 में ईशान ने दमदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए. वहीं इस पारी में उन्होंने एक ऐसा खूबसूरत 'नो लुक' शॉट खेला, जिसको देखकर पाकिस्तान के बल्लेबाज सैम अयूब भी शर्मा जाएं.  अगर आप सोच रहे हैं कि यहां हमने नो लुक शॉ का जिक्र करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब का नाम क्यों लिया? तो आपको बता दें कि पाक बल्लेबाज यह शॉट खेलने के लिए मशहूर हैं. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 ईशान किशन ने जो नो लुक शॉट खेला, उसे देखकर वाकई सैम अयूब भी शर्मा जाएंगे.  ईशान किशन का नो लुक शॉट: VIDEO भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बेहद शानदार!" वीडियो में देखा जा सकता है कि बाएं हाथ के ईशान किशन बहुत ही सरल अंदाज में शॉट खेलते हैं. Outrageously brilliant! ????pic.twitter.com/4RdzNqe8bs — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) January 23, 2026 करीब तीन साल बाद हुई वापसी  बता दें कि ईशान किशन की करीब तीन साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले उन्होंने मेन इन ब्लू के लिए पिछला मुकाबला नवंबर, 2023 में खेला था. गौर करने वाली बात यह है कि वापसी करते हुए वह पहले मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 08 रन बनाए थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया का हिस्सा घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले किशन को सिर्फ न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया, बल्कि उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी मेन ब्लू के स्क्वॉड में शामिल किया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह विश्व कप में कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

Jan 24, 2026 - 20:30
 0
Watch: ईशान किशन का खूबसूरत 'नो लुक' शॉट, वीडियो देखकर पाकिस्तान के सैम अयूब भी शर्मा जाएं

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वापसी के साथ दमदार पारी खेलकर खूब सुर्खियां बटोरीं. न्यूजीलैंड के खिलाफ बीते शुक्रवार (23 जनवरी) को खेले गए दूसरे टी20 में ईशान ने दमदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए. वहीं इस पारी में उन्होंने एक ऐसा खूबसूरत 'नो लुक' शॉट खेला, जिसको देखकर पाकिस्तान के बल्लेबाज सैम अयूब भी शर्मा जाएं. 

अगर आप सोच रहे हैं कि यहां हमने नो लुक शॉ का जिक्र करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब का नाम क्यों लिया? तो आपको बता दें कि पाक बल्लेबाज यह शॉट खेलने के लिए मशहूर हैं. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 ईशान किशन ने जो नो लुक शॉट खेला, उसे देखकर वाकई सैम अयूब भी शर्मा जाएंगे. 

ईशान किशन का नो लुक शॉट: VIDEO

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बेहद शानदार!" वीडियो में देखा जा सकता है कि बाएं हाथ के ईशान किशन बहुत ही सरल अंदाज में शॉट खेलते हैं.

करीब तीन साल बाद हुई वापसी 

बता दें कि ईशान किशन की करीब तीन साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले उन्होंने मेन इन ब्लू के लिए पिछला मुकाबला नवंबर, 2023 में खेला था. गौर करने वाली बात यह है कि वापसी करते हुए वह पहले मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 08 रन बनाए थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया का हिस्सा

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले किशन को सिर्फ न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया, बल्कि उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी मेन ब्लू के स्क्वॉड में शामिल किया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह विश्व कप में कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow