चार महीने में बिक गए 20 अरब डॉलर के डिजिटल प्रोडक्ट्स, क्या है चीन में सरकार का सब्सिडी स्कीम?

China Digital Product Sales: चीन घरेलू खपत को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी प्रोग्राम को लागू किया है. इसी का नतीजा है कि देश में स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसे डिजिटल प्रोडक्ट्स की बिक्री में उछाल आया है. इसके चलते सिर्फ चार महीनों में लगभग 20 बिलियन डॉलर की कमाई हुई है.  लाखों की संख्या में खरीदे जा रहे डिजिटल प्रोडक्ट न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि गुरुवार तक 48 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं ने सरकार की डिजिटल प्रोडक्ट सब्सिडी स्कीम में भाग लिया. कुल 51.48 मिलियन के प्रोडक्ट्स खरीदे गए और लगभग 143.3 बिलियन युआन (लगभग 19.9 बिलियन डॉलर) की बिक्री हुई. मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि जनवरी से अप्रैल के बीच चीन में कम्युनिकेशंस अप्लायंसेज के रिटेल सेल में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 25.4 परसेंट का उछाल आया है. कन्ज्यूमर गुड्स की 16 कैटेगरी में ग्रोथ सबसे ज्यादा हुआ है.  हर प्रोडक्ट पर मिलती है इतनी सब्सिडी चीन के सब्सिडी प्रोग्राम के तहत 6000 युआन (850 डॉलर) से कम कीमत वाले स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच या रिस्टबैंड खरीदने वाले कस्टमर सेल्स प्राइस की 15 परसेंट तक की सब्सिडी के पात्र हैं, जो अधिकतम 500 युआन प्रति आइटम तक हो सकती है. यह स्कीम घरेलू और विदेशी दोनों ब्रांड्स पर लागू है. अब सरकार ने इसे और बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी के तहत आने वाले प्रोडक्ट्स की संख्या 2024 में आठ से बढ़ाकर 2025 में 12 कर दी. सरकार की इस स्कीम के चलते घरेलू प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ती है, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है. यहां सरकार ने इस साल 20 जनवरी से इस प्रोग्राम को शुरू किया. उसके बाद से मार्च तक 42 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने डिजिटल प्रोडक्ट्स खरीद डाले.  ये भी पढ़ें:  पेटीएम को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 5,712 करोड़ रुपये की GST नोटिस पर लगाया स्टे; जानें क्या है मामला

May 25, 2025 - 11:30
 0
चार महीने में बिक गए 20 अरब डॉलर के डिजिटल प्रोडक्ट्स, क्या है चीन में सरकार का सब्सिडी स्कीम?

China Digital Product Sales: चीन घरेलू खपत को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी प्रोग्राम को लागू किया है. इसी का नतीजा है कि देश में स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसे डिजिटल प्रोडक्ट्स की बिक्री में उछाल आया है. इसके चलते सिर्फ चार महीनों में लगभग 20 बिलियन डॉलर की कमाई हुई है. 

लाखों की संख्या में खरीदे जा रहे डिजिटल प्रोडक्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि गुरुवार तक 48 मिलियन से अधिक उपभोक्ताओं ने सरकार की डिजिटल प्रोडक्ट सब्सिडी स्कीम में भाग लिया. कुल 51.48 मिलियन के प्रोडक्ट्स खरीदे गए और लगभग 143.3 बिलियन युआन (लगभग 19.9 बिलियन डॉलर) की बिक्री हुई.

मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि जनवरी से अप्रैल के बीच चीन में कम्युनिकेशंस अप्लायंसेज के रिटेल सेल में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 25.4 परसेंट का उछाल आया है. कन्ज्यूमर गुड्स की 16 कैटेगरी में ग्रोथ सबसे ज्यादा हुआ है. 

हर प्रोडक्ट पर मिलती है इतनी सब्सिडी

चीन के सब्सिडी प्रोग्राम के तहत 6000 युआन (850 डॉलर) से कम कीमत वाले स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच या रिस्टबैंड खरीदने वाले कस्टमर सेल्स प्राइस की 15 परसेंट तक की सब्सिडी के पात्र हैं, जो अधिकतम 500 युआन प्रति आइटम तक हो सकती है. यह स्कीम घरेलू और विदेशी दोनों ब्रांड्स पर लागू है. अब सरकार ने इसे और बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी के तहत आने वाले प्रोडक्ट्स की संख्या 2024 में आठ से बढ़ाकर 2025 में 12 कर दी.

सरकार की इस स्कीम के चलते घरेलू प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ती है, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है. यहां सरकार ने इस साल 20 जनवरी से इस प्रोग्राम को शुरू किया. उसके बाद से मार्च तक 42 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने डिजिटल प्रोडक्ट्स खरीद डाले. 

ये भी पढ़ें: 

पेटीएम को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 5,712 करोड़ रुपये की GST नोटिस पर लगाया स्टे; जानें क्या है मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow