‘The Hundred’ ऑक्शन विवाद के बाद ललित मोदी ने काव्या मारन पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड में हुई एक नीलामी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. सनराइजर्स ग्रुप की टीम द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस पूरे मामले में अब आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी कूद पड़े हैं और उन्होंने टीम मालिक काव्या मारन को खुला संदेश दिया है. क्या है पूरा विवाद? रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड की नीलामी में अबरार अहमद को करीब 1.9 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा था. इसके बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के एक वर्ग ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. दरअसल, आईपीएल में पाकिस्तान के खिलाड़ी 2008 के बाद से हिस्सा नहीं ले पाए हैं. ऐसे में भारतीय फ्रेंचाइजियों का आमतौर पर विदेशी लीग्स में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखना देखा गया है. लालित मोदी का तंज इस विवाद के बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सनराइजर्स की मालिक काव्या मारन को लेकर सोशल मीडिया पर एक तीखा संदेश लिखा है. उन्होंने बिना किसी नाम लिए कहा कि जब फैंस पहले से ही नाराज हैं, तब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम खर्च करना सही फैसला नहीं लगता. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि “मैं जानता हूं कि ब्रांड और इमेज कैसे संभाली जाती है, जरूरत हो तो मुझसे बात कर सकते हैं.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. सोशल मीडिया पर बवाल सनराइजर्स के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने इसे खेल के नजरिए से सही बताया, तो कई यूजर्स ने इसे गलत कदम करार दिया है. यहां तक कि टीम के सोशल मीडिया अकाउंट को भी कुछ समय के लिए सस्पेंड किए जाने की खबर सामने आई थी. भारत-पाक में चल रहा तनाव बना वजह इस पूरे विवाद की एक बड़ी वजह भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक और क्रिकेटिंग तनाव भी है. 2008 के बाद से आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री बंद है और यह मुद्दा हमेशा संवेदनशील बना रहता है. फिलहाल सनराइजर्स की ओर से इस विवाद पर कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह साफ है कि इस फैसले ने क्रिकेट और राजनीति के पुराने मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. 

Mar 18, 2026 - 15:30
 0
‘The Hundred’ ऑक्शन विवाद के बाद ललित मोदी ने काव्या मारन पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड में हुई एक नीलामी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. सनराइजर्स ग्रुप की टीम द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस पूरे मामले में अब आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी भी कूद पड़े हैं और उन्होंने टीम मालिक काव्या मारन को खुला संदेश दिया है.

क्या है पूरा विवाद?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड की नीलामी में अबरार अहमद को करीब 1.9 लाख पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा था. इसके बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के एक वर्ग ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. दरअसल, आईपीएल में पाकिस्तान के खिलाड़ी 2008 के बाद से हिस्सा नहीं ले पाए हैं. ऐसे में भारतीय फ्रेंचाइजियों का आमतौर पर विदेशी लीग्स में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखना देखा गया है.

लालित मोदी का तंज

इस विवाद के बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सनराइजर्स की मालिक काव्या मारन को लेकर सोशल मीडिया पर एक तीखा संदेश लिखा है. उन्होंने बिना किसी नाम लिए कहा कि जब फैंस पहले से ही नाराज हैं, तब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम खर्च करना सही फैसला नहीं लगता. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि “मैं जानता हूं कि ब्रांड और इमेज कैसे संभाली जाती है, जरूरत हो तो मुझसे बात कर सकते हैं.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर बवाल

सनराइजर्स के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने इसे खेल के नजरिए से सही बताया, तो कई यूजर्स ने इसे गलत कदम करार दिया है. यहां तक कि टीम के सोशल मीडिया अकाउंट को भी कुछ समय के लिए सस्पेंड किए जाने की खबर सामने आई थी.

भारत-पाक में चल रहा तनाव बना वजह

इस पूरे विवाद की एक बड़ी वजह भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक और क्रिकेटिंग तनाव भी है. 2008 के बाद से आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री बंद है और यह मुद्दा हमेशा संवेदनशील बना रहता है. फिलहाल सनराइजर्स की ओर से इस विवाद पर कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह साफ है कि इस फैसले ने क्रिकेट और राजनीति के पुराने मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow