विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन टूटे 10 बड़े रिकॉर्ड, सबसे बड़ा स्कोर बना, 413 का टारगेट चेज़; विराट-रोहित चमके
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन बुधवार से शुरू हो गया है. पहले दिन विराट कोहली, रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड शतक लगाया तो वहीं ओडिशा के स्वस्तिक समल ने दोहरा शतक जड़ा. बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574 रन बनाए, जिसमें कई रिकॉर्ड बने. बिहार के लिए 3 बल्लेबाजों (वैभव सूर्यवंशी, सकीबुल गनी, आयुष आनंद) ने शतक जड़ा. देखें टूर्नामेंट के पहले दिन बने 10 बड़े रिकॉर्ड. 1. रोहित शर्मा का खास रिकॉर्ड मुंबई के खिलाड़ी रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ 155 रन बनाए. 94 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 18 चौके जड़े. रोहित विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित अभी 38 साल 238 दिन के हैं. इस मामले में उनसे आगे बंगाल के अनुस्तुप मजूमदार हैं, जिन्होंने 39 साल की उम्र के बाद शतक जड़ा था. 2. विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली ने आंध्र के खिलाफ 101 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली, हालांकि उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाकर ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. वह पुरुष लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 16000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने 330 पारियों में इस आंकड़े को छुआ, सचिन तेंदुलकर ने लिस्ट ए में 16000 रन 391 पारियों में पूरे किए थे. 3. स्वस्तिक समल ने रचा इतिहास आज विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी ओडिशा के स्वस्तिक समल ने खेली, उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 169 गेंदों में 212 रन बनाए, वह लिस्ट ए क्रिकेट में ओडिशा के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि इस ऐतिहासिक पारी के बावजूद उनकी टीम मुकाबला हार गई. 4. दूसरी सबसे बड़ी जीत अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार ने 397 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. ये लिस्ट ए क्रिकेट में रनों के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है. पहले नंबर पर तमिलनाडु है, उन्होंने भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2022-23 में 435 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. 5. सकीबुल गनी का सबसे तेज शतक बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने 32 गेंदों में शतक पूरा किया, ये पुरुष लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है. उन्होंने अनमोलप्रीत सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी. 6. इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार हुआ, जब एक पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है. बिहार की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी, कप्तान सकीबुल गनी और आयुष आनंद ने शतक जड़ा. तीनों ने 50 से कम गेंदों में अपने-अपने शतक पूरे किए थे, ये भी एक रिकॉर्ड है. 7. सबसे बड़ी पारी बिहार क्रिकेट टीम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574 रन बनाए, ये पुरुष लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है. इसके आलावा सिर्फ एक बार 500 से अधिक रन बने हैं, 2022-23 में तमिलनाडु ने 506 रन बनाए थे. 8. वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी अपनी डबल सेंचुरी से चूक गए, उन्होंने मात्र 84 गेंदों में 190 रन बनाए. वैभव ने 59 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे, वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 9. बंगाल की सबसे बड़ी जीत विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 382 रन बनाए थे. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहबाज अहमद (71), अभिमन्यु ईस्वरन (71), सुदीप कुमार (68) ने अच्छी पारी खेली और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 383 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल ने 3 विकेट से जीत दर्ज की, ये बंगाल का वनडे क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज है. 10. एक पारी में सबसे ज़्यादा 'सिक्स' बिहार क्रिकेट टीम की 574 रनों की पारी में कुल 38 छक्के लगे, जो विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 15, सकीबुल गनी ने 12 छक्के लगाए.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन बुधवार से शुरू हो गया है. पहले दिन विराट कोहली, रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड शतक लगाया तो वहीं ओडिशा के स्वस्तिक समल ने दोहरा शतक जड़ा. बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574 रन बनाए, जिसमें कई रिकॉर्ड बने. बिहार के लिए 3 बल्लेबाजों (वैभव सूर्यवंशी, सकीबुल गनी, आयुष आनंद) ने शतक जड़ा. देखें टूर्नामेंट के पहले दिन बने 10 बड़े रिकॉर्ड.
1. रोहित शर्मा का खास रिकॉर्ड
मुंबई के खिलाड़ी रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ 155 रन बनाए. 94 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 9 छक्के और 18 चौके जड़े. रोहित विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित अभी 38 साल 238 दिन के हैं. इस मामले में उनसे आगे बंगाल के अनुस्तुप मजूमदार हैं, जिन्होंने 39 साल की उम्र के बाद शतक जड़ा था.
2. विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड
दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली ने आंध्र के खिलाफ 101 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली, हालांकि उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाकर ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. वह पुरुष लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 16000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने 330 पारियों में इस आंकड़े को छुआ, सचिन तेंदुलकर ने लिस्ट ए में 16000 रन 391 पारियों में पूरे किए थे.
3. स्वस्तिक समल ने रचा इतिहास
आज विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी ओडिशा के स्वस्तिक समल ने खेली, उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ दोहरा शतक लगाया. उन्होंने 169 गेंदों में 212 रन बनाए, वह लिस्ट ए क्रिकेट में ओडिशा के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि इस ऐतिहासिक पारी के बावजूद उनकी टीम मुकाबला हार गई.
4. दूसरी सबसे बड़ी जीत
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार ने 397 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. ये लिस्ट ए क्रिकेट में रनों के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है. पहले नंबर पर तमिलनाडु है, उन्होंने भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2022-23 में 435 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.
5. सकीबुल गनी का सबसे तेज शतक
बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने 32 गेंदों में शतक पूरा किया, ये पुरुष लिस्ट ए क्रिकेट में भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है. उन्होंने अनमोलप्रीत सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी.
6. इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार हुआ, जब एक पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है. बिहार की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी, कप्तान सकीबुल गनी और आयुष आनंद ने शतक जड़ा. तीनों ने 50 से कम गेंदों में अपने-अपने शतक पूरे किए थे, ये भी एक रिकॉर्ड है.
7. सबसे बड़ी पारी
बिहार क्रिकेट टीम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574 रन बनाए, ये पुरुष लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है. इसके आलावा सिर्फ एक बार 500 से अधिक रन बने हैं, 2022-23 में तमिलनाडु ने 506 रन बनाए थे.
8. वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी अपनी डबल सेंचुरी से चूक गए, उन्होंने मात्र 84 गेंदों में 190 रन बनाए. वैभव ने 59 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे, वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
9. बंगाल की सबसे बड़ी जीत
विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 382 रन बनाए थे. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहबाज अहमद (71), अभिमन्यु ईस्वरन (71), सुदीप कुमार (68) ने अच्छी पारी खेली और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 383 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल ने 3 विकेट से जीत दर्ज की, ये बंगाल का वनडे क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज है.
10. एक पारी में सबसे ज़्यादा 'सिक्स'
बिहार क्रिकेट टीम की 574 रनों की पारी में कुल 38 छक्के लगे, जो विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 15, सकीबुल गनी ने 12 छक्के लगाए.
What's Your Reaction?