पाकिस्तान की बोली बोल रहा ये विदेशी कोच, पहले कही भारत विरोधी बात, फिर डिलीट कर दिया सोशल मीडिया पोस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी को अपना वो पोस्ट डिलीट करना पड़ा, जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद किया था. गिलेस्पी ने इस पोस्ट को डिलीट करने का कारण भी बताया. बता दें कि गिलेस्पी पाकिस्तान के कोच भी रह चुके हैं. दरअसल कुछ दिन पहले आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया, उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. ये फैसला तब लिया गया जब बीसीबी अपनी टीम को भारत नहीं भेजने के फैसले पर अड़ा रहा, जबकि आईसीसी के लिए इतने कम समय में शेड्यूल बदलना बहुत मुश्किल था. बीसीबी की मांग मुस्ताफिज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद आई, तब टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा था. बीसीबी अड़ा रहा कि उनके मैच श्रीलंका शिफ्ट नहीं किए गए तो वह टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा, आईसीसी द्वारा काफी समझाने के बाद भी बीसीबी नहीं माना. नतीजा ये हुआ कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया. इसी पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी ने अपनी राय देते हुए वो विवादित पोस्ट किया. पहले ट्वीट, फिर डिलीट गिलेस्पी ने ट्वीट में लिखा था, "क्या कोई स्पष्टीकरण आईसीसी ने बीसीबी को दिया है कि उनकी टीम भारत से बाहर क्यों नहीं खेल सकती? मुझे याद है भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था, तब आईसीसी ने उन्हें अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलने की इजाजत दी थी. क्या मतलब है इसका?" इसके बाद उनके इस पोस्ट पर कई तरह के अपमानजनक कमेंट आने लगे, जिसके बाद उन्हें ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा. एक पाकिस्तानी यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर पूछे जाने पर जेसन गिलेस्पी ने बताया कि एक साधारण सवाल पूछने पर भी गालियां दी गई, इसलिए उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया. आईसीसी ने क्यों नहीं बदला बांग्लादेश का शेड्यूल? भारत की तुलना बांग्लादेश से करना इसलिए भी गलत है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई शुरुआत से इस मांग पर अड़ा था कि उनके मैच बाहर किए जाए, जबकि बांग्लादेश पहले भारत में खेलने को तैयार था लेकिन टूर्नामेंट से 3 हफ्ते पहले ऐसी अनुचित मांग करने लगा. कारण कोई भी, लेकिन आईसीसी स्पष्ट कर चुका था कि इतने कम समय में लॉजिस्टिक, होटल बुकिंग आदि को देखते हुए शेड्यूल में बदलाव करना असंभव है. बीसीबी ने सुरक्षा का हवाला दिया, जिसके बाद आइसीसिने वर्ल्ड लेवल की एक एजेंसी से भारत में सुरक्षा खतरे को लेकर आकलन भी करवाया. उसमें सामने आया कि भारत में बांग्लादेश टीम को कोई खतरा नहीं है, जिसके बाद भी बीसीबी अपनी मांग पर अड़ा रहा. आईसीसी को अंत में बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल करना पड़ा.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी को अपना वो पोस्ट डिलीट करना पड़ा, जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद किया था. गिलेस्पी ने इस पोस्ट को डिलीट करने का कारण भी बताया. बता दें कि गिलेस्पी पाकिस्तान के कोच भी रह चुके हैं. दरअसल कुछ दिन पहले आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया, उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. ये फैसला तब लिया गया जब बीसीबी अपनी टीम को भारत नहीं भेजने के फैसले पर अड़ा रहा, जबकि आईसीसी के लिए इतने कम समय में शेड्यूल बदलना बहुत मुश्किल था.
बीसीबी की मांग मुस्ताफिज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद आई, तब टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा था. बीसीबी अड़ा रहा कि उनके मैच श्रीलंका शिफ्ट नहीं किए गए तो वह टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगा, आईसीसी द्वारा काफी समझाने के बाद भी बीसीबी नहीं माना. नतीजा ये हुआ कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया. इसी पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी ने अपनी राय देते हुए वो विवादित पोस्ट किया.
पहले ट्वीट, फिर डिलीट
गिलेस्पी ने ट्वीट में लिखा था, "क्या कोई स्पष्टीकरण आईसीसी ने बीसीबी को दिया है कि उनकी टीम भारत से बाहर क्यों नहीं खेल सकती? मुझे याद है भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था, तब आईसीसी ने उन्हें अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलने की इजाजत दी थी. क्या मतलब है इसका?"
इसके बाद उनके इस पोस्ट पर कई तरह के अपमानजनक कमेंट आने लगे, जिसके बाद उन्हें ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा. एक पाकिस्तानी यूजर्स द्वारा सोशल मीडिया पर पूछे जाने पर जेसन गिलेस्पी ने बताया कि एक साधारण सवाल पूछने पर भी गालियां दी गई, इसलिए उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया.
आईसीसी ने क्यों नहीं बदला बांग्लादेश का शेड्यूल?
भारत की तुलना बांग्लादेश से करना इसलिए भी गलत है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई शुरुआत से इस मांग पर अड़ा था कि उनके मैच बाहर किए जाए, जबकि बांग्लादेश पहले भारत में खेलने को तैयार था लेकिन टूर्नामेंट से 3 हफ्ते पहले ऐसी अनुचित मांग करने लगा. कारण कोई भी, लेकिन आईसीसी स्पष्ट कर चुका था कि इतने कम समय में लॉजिस्टिक, होटल बुकिंग आदि को देखते हुए शेड्यूल में बदलाव करना असंभव है. बीसीबी ने सुरक्षा का हवाला दिया, जिसके बाद आइसीसिने वर्ल्ड लेवल की एक एजेंसी से भारत में सुरक्षा खतरे को लेकर आकलन भी करवाया. उसमें सामने आया कि भारत में बांग्लादेश टीम को कोई खतरा नहीं है, जिसके बाद भी बीसीबी अपनी मांग पर अड़ा रहा. आईसीसी को अंत में बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल करना पड़ा.
What's Your Reaction?