IND vs SA 3rd ODI: तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर होगा भारत का स्टार खिलाड़ी? विशाखापट्टनम में खेलेंगे ये 11 प्लेयर!

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले मुकाबले में 358 रनों के बड़े टोटल को डिफेंड नहीं कर पाई. दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी की. अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार, 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव संभव है. विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने सीरीज के दोनों मचों में शतक ठोका है. विशाखापट्टनम में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, वह इस ग्राउंड पर वनडे में 3 शतक लगा चुके हैं. टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी इस ग्राउंड पर अच्छा है, जो बतौर कप्तान केएल राहुल के लिए अच्छी बात है. हालांकि उनको सबसे ज्यादा टॉस की चिंता होगी, जो टीम इंडिया पिछले 2 सालों से नहीं जीती है. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है एक बदलाव भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे जीता जरूर था, लेकिन वहां भी बड़े टोटल (349) का बचाव करते हुए हालात खराब हो गई थी. पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की थी, उन्होंने 10 ओवरों में 54 रन देकर 2 विकेट लिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट चटकाए थे, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए थे. कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 10.20 की इकॉनमी से 85 रन लुटाए थे. हालांकि वह तीसरे मैच में भी खेल सकते हैं. हर्षित राणा ने पहले वनडे में अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 10 ओवरों में 70 रन खर्चे थे. कुलदीप यादव ने भी 7.80 की इकॉनमी से 78 रन दिए थे. रवींद्र जडेजा एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं, वो किफायती रहे थे. लेकिन भारत इस गेंदबाजी कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा, प्लेइंग 11 में नितीश कुमार रेड्डी की वापसी हो सकती है. कौन होगा बाहर? ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर तीसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं. उनका प्रदर्शन पिछले दोनों मुकाबलों में खासा अच्छा नहीं रहा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों वनडे में वह कोई विकेट नहीं ले पाए, जबकि पहले मैच में 13 और दूसरे मैच में सिर्फ 1 रन बनाया था. भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

Dec 5, 2025 - 20:30
 0
IND vs SA 3rd ODI: तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर होगा भारत का स्टार खिलाड़ी? विशाखापट्टनम में खेलेंगे ये 11 प्लेयर!

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले मुकाबले में 358 रनों के बड़े टोटल को डिफेंड नहीं कर पाई. दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी की. अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार, 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव संभव है.

विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने सीरीज के दोनों मचों में शतक ठोका है. विशाखापट्टनम में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, वह इस ग्राउंड पर वनडे में 3 शतक लगा चुके हैं. टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी इस ग्राउंड पर अच्छा है, जो बतौर कप्तान केएल राहुल के लिए अच्छी बात है. हालांकि उनको सबसे ज्यादा टॉस की चिंता होगी, जो टीम इंडिया पिछले 2 सालों से नहीं जीती है.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है एक बदलाव

भारत ने रांची में खेला गया पहला वनडे जीता जरूर था, लेकिन वहां भी बड़े टोटल (349) का बचाव करते हुए हालात खराब हो गई थी. पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की थी, उन्होंने 10 ओवरों में 54 रन देकर 2 विकेट लिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट चटकाए थे, लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए थे. कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 10.20 की इकॉनमी से 85 रन लुटाए थे. हालांकि वह तीसरे मैच में भी खेल सकते हैं.

हर्षित राणा ने पहले वनडे में अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 10 ओवरों में 70 रन खर्चे थे. कुलदीप यादव ने भी 7.80 की इकॉनमी से 78 रन दिए थे. रवींद्र जडेजा एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं, वो किफायती रहे थे. लेकिन भारत इस गेंदबाजी कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा, प्लेइंग 11 में नितीश कुमार रेड्डी की वापसी हो सकती है.

कौन होगा बाहर?

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर तीसरे वनडे से बाहर हो सकते हैं. उनका प्रदर्शन पिछले दोनों मुकाबलों में खासा अच्छा नहीं रहा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों वनडे में वह कोई विकेट नहीं ले पाए, जबकि पहले मैच में 13 और दूसरे मैच में सिर्फ 1 रन बनाया था.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow