स्मृति मंधाना के हाथ से सगाई की अंगूठी गायब! पलाश मुच्छल संग शादी टलने के बाद किया पहला पोस्ट
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी स्थगित किए जाने की खबरें सामने आई थीं. अब तरह-तरह के दावों के बीच स्मृति ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है. हालांकि यह वीडियो उनकी शादी या किसी शादी की तारीख से संबंधित नहीं है. स्मृति ने एक टूथपेस्ट ब्रांड के लिए प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है. कमेन्ट सेक्शन में लोगों ने यह भी दावा किया कि स्मृति के हाथ से उनकी सगाई वाली अंगूठी गायब है. View this post on Instagram A post shared by Smriti Mandhana (@smriti_mandhana) स्मृति मंधाना द्वारा किया गया यह पोस्ट एक विख्यात टूथपेस्ट ब्रांड के लिए किया गया प्रमोशनल वीडियो है. मगर फैंस की तेज आंखों से यह बात चुप नहीं पाई कि सामने आए वीडियो में स्मृति मंधाना की उंगली में सगाई वाली अंगूठी नहीं है. कई अन्य फैंस ने दावा किया कि यह वीडियो शादी की तारीख से पहले का है. एक ने दावा किया कि पलाश मुच्छल ने जब स्मृति को प्रोपोज भी नहीं किया था, यह वीडियो शायद उससे पहले शूट किया गया था. स्मृति मंधाना ने शादी से संबंधित कोई पोस्ट नहीं किया है, और वीडियो सगाई से पहले का है या नहीं, लेकिन सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचाया हुआ है. मगर इस सबसे परे पलाश मुच्छल की मां, अमीता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि स्मृति और पलाश की शादी जल्द होगी. उन्होंने यह भी बताया कि शादी के दिन जो कुछ हुआ, उसको लेकर स्मृति और पलाश, दोनों को बहुत निराशा और दर्द झेलना पड़ा था. यह भी पढ़ें: दूसरे एशेज टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, बॉलिंग में स्टोक्स की जमकर हुई पिटाई, गाबा में अंग्रेजों का निकला दम
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी स्थगित किए जाने की खबरें सामने आई थीं. अब तरह-तरह के दावों के बीच स्मृति ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है. हालांकि यह वीडियो उनकी शादी या किसी शादी की तारीख से संबंधित नहीं है. स्मृति ने एक टूथपेस्ट ब्रांड के लिए प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है. कमेन्ट सेक्शन में लोगों ने यह भी दावा किया कि स्मृति के हाथ से उनकी सगाई वाली अंगूठी गायब है.
View this post on Instagram
स्मृति मंधाना द्वारा किया गया यह पोस्ट एक विख्यात टूथपेस्ट ब्रांड के लिए किया गया प्रमोशनल वीडियो है. मगर फैंस की तेज आंखों से यह बात चुप नहीं पाई कि सामने आए वीडियो में स्मृति मंधाना की उंगली में सगाई वाली अंगूठी नहीं है. कई अन्य फैंस ने दावा किया कि यह वीडियो शादी की तारीख से पहले का है. एक ने दावा किया कि पलाश मुच्छल ने जब स्मृति को प्रोपोज भी नहीं किया था, यह वीडियो शायद उससे पहले शूट किया गया था.
स्मृति मंधाना ने शादी से संबंधित कोई पोस्ट नहीं किया है, और वीडियो सगाई से पहले का है या नहीं, लेकिन सामने आए इस वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचाया हुआ है.
मगर इस सबसे परे पलाश मुच्छल की मां, अमीता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि स्मृति और पलाश की शादी जल्द होगी. उन्होंने यह भी बताया कि शादी के दिन जो कुछ हुआ, उसको लेकर स्मृति और पलाश, दोनों को बहुत निराशा और दर्द झेलना पड़ा था.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?