टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

These 5 Players Can Retire From T20 Internationals Format: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि भारत ने इस टूर्नामेंट की तीसरी ट्रॉफी को जीतकर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इस टूर्नामेंट के रोमांचक अंत के बाद क्रिकेट जगत में बदलाव की लहर साफ देखने को मिल सकती है. भारत की खिताबी जीत के जश्न के बीच कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए ये टूर्नामेंट उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का फेयरवेल साबित होने वाला है. दरअसल बढ़ती उम्र, गिरती फॉर्म और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के दबाव के बीच ये 5 बड़े नाम वाले खिलाड़ी क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. टी20 इंटरनेशनल से ये 5 खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास! 1. बाबर आजम - पाकिस्तान पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कप काफी निराशाजनक रहा. पिछले कुछ समय से उनकी स्ट्राइक रेट और पाकिस्तान की टीम में जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है की बाबर अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. 2. सूर्यकुमार यादव - भारत  वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए संन्यास लेने का ये सबसे सही समय साबित हो सकता है, क्योंकि 35 की उम्र पार कर चुके सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप दिलाकर अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है. वे अब युवाओं के लिए रास्ता छोड़ सकते हैं, लेकिन सूर्या भारतीय टीम के साथ साल 2028 का ओलंपिक खेल और इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, जबकि इन दोनों टूर्नामेंट में अभी लंबा समय बचा हुआ है. 3. आदिल राशिद - इंग्लैंड इंग्लैंड के लिए दो वर्ल्ड कप (2019 और 2022) जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद अब 38 साल के हो चुके हैं. स्पिन के लिए मददगार पिचों पर अपना जादू बिखेरने वाले राशिद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं. 4. ग्लेन मैक्सवेल - ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का उम्र 37 साल हो चुका है. इसलिए उनको टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुर्ती बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह सकते हैं. 5. मोहम्मद नबी - अफगानिस्तान  अफगानिस्तान के सबसे दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी अब 41 साल के हो चुके हैं. वे दुनिया के सबसे उम्रदराज सक्रिय टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं. नबी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 2026 का टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी पड़ाव होगा. इसलिए नबी कभी भी टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

Mar 11, 2026 - 15:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान

These 5 Players Can Retire From T20 Internationals Format: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा, क्योंकि भारत ने इस टूर्नामेंट की तीसरी ट्रॉफी को जीतकर इतिहास रच दिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इस टूर्नामेंट के रोमांचक अंत के बाद क्रिकेट जगत में बदलाव की लहर साफ देखने को मिल सकती है. भारत की खिताबी जीत के जश्न के बीच कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए ये टूर्नामेंट उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का फेयरवेल साबित होने वाला है. दरअसल बढ़ती उम्र, गिरती फॉर्म और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के दबाव के बीच ये 5 बड़े नाम वाले खिलाड़ी क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

टी20 इंटरनेशनल से ये 5 खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास!

1. बाबर आजम - पाकिस्तान

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कप काफी निराशाजनक रहा. पिछले कुछ समय से उनकी स्ट्राइक रेट और पाकिस्तान की टीम में जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है की बाबर अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

2. सूर्यकुमार यादव - भारत 

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए संन्यास लेने का ये सबसे सही समय साबित हो सकता है, क्योंकि 35 की उम्र पार कर चुके सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप दिलाकर अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है. वे अब युवाओं के लिए रास्ता छोड़ सकते हैं, लेकिन सूर्या भारतीय टीम के साथ साल 2028 का ओलंपिक खेल और इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, जबकि इन दोनों टूर्नामेंट में अभी लंबा समय बचा हुआ है.

3. आदिल राशिद - इंग्लैंड

इंग्लैंड के लिए दो वर्ल्ड कप (2019 और 2022) जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद अब 38 साल के हो चुके हैं. स्पिन के लिए मददगार पिचों पर अपना जादू बिखेरने वाले राशिद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं.

4. ग्लेन मैक्सवेल - ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का उम्र 37 साल हो चुका है. इसलिए उनको टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुर्ती बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह सकते हैं.

5. मोहम्मद नबी - अफगानिस्तान 

अफगानिस्तान के सबसे दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी अब 41 साल के हो चुके हैं. वे दुनिया के सबसे उम्रदराज सक्रिय टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं. नबी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 2026 का टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी पड़ाव होगा. इसलिए नबी कभी भी टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow