सरफराज खान के 17 किलो वजन घटाने में विराट कोहली का हाथ? पिता ने किया बड़ा खुलासा

Sarfaraz Khan Diet Connection With Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने दो महीने में ही 17 किलो वजन घटा लिया है. सरफराज के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया है. इस युवा खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस को और बेहतर कर लिया है. सरफराज खान के पिता नौशाद खान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए खुलासा किया कि उनके बेटे ने अपनी डाइट में काफी बड़े बदलाव किए हैं, वो केवल उबला हुआ खाना खा रहा है. सरफराज खान ने फॉलो की स्ट्रिक्ट डाइट सरफराज खान के पिता और कोच नौशाद खान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि हमने डाइट को काफी कंट्रोल किया है. हमने रोटी और चावल खाना बंद कर दिया. हमने घर में एक से डेढ़ महीने तक रोटी-चावल नहीं बनाए. हमने ब्रोकोली, गाजर, खीरा, सलाद और हरी सब्जियां खाईं. इसके साथ ही हमने ग्रिल्ड फिश, ग्रिल्ड चिकन, बॉइल्ड चिकन और उबले हुए अंडे ये सभी चीजें खाईं. हम लोग ग्रीन टी और ग्रीन कॉफी ही पी रहे थे. हमने एवोकाडो भी खाया. इसके साथ ही स्प्राउट्स भी खाए. नौशाद खान ने आगे बताया कि हमने ये सभी चीजें खाईं, लेकिन रोटी और चावल खाना बंद कर दिया. हमने शुगर पूरी तरह से छोड़ दी है. हमने मेंदा और बेकरी की भी सभी चीजें खानी छोड़ दीं, जिससे 1.5 महीने में ही 10 किलो वजन कम हो गया. सरफराज खान के पिता ने कहा कि वो आगे भी अपने वजन को कम करने को लेकर कोशिश करता रहेगा. विराट कोहली की वजह से कैसे कम हुआ वजन? विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के एक सफल खिलाड़ी में से एक हैं. विराट दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर में से एक हैं. इसके पीछे की वजह है कि विराट ने 2012 में अपनी फिटनेस को बेहतर करने के लिए डाइट प्लान तैयार किया था. उन्होंने कई महीनों तक चॉकलेट खानी भी छोड़ दी. विराट ने 2017 में अपना डाइट प्लान शेयर किया था, जो कि काफी कुछ सरफराज के डाइट प्लान की तरह है. इससे ये कहा जा सकता है कि सरफराज ने वजन घटाने के लिए विराट कोहली की तरह ही अपना डाइट चार्ट बनाया है. यह भी पढ़ें हर हाल में जीतना होगा मैनचेस्टर टेस्ट, हार से बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड; इतिहास में दर्ज हो जाएगा शुभमन गिल का नाम

Jul 22, 2025 - 22:30
 0
सरफराज खान के 17 किलो वजन घटाने में विराट कोहली का हाथ? पिता ने किया बड़ा खुलासा

Sarfaraz Khan Diet Connection With Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने दो महीने में ही 17 किलो वजन घटा लिया है. सरफराज के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया है. इस युवा खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस को और बेहतर कर लिया है. सरफराज खान के पिता नौशाद खान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए खुलासा किया कि उनके बेटे ने अपनी डाइट में काफी बड़े बदलाव किए हैं, वो केवल उबला हुआ खाना खा रहा है.

सरफराज खान ने फॉलो की स्ट्रिक्ट डाइट

सरफराज खान के पिता और कोच नौशाद खान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि हमने डाइट को काफी कंट्रोल किया है. हमने रोटी और चावल खाना बंद कर दिया. हमने घर में एक से डेढ़ महीने तक रोटी-चावल नहीं बनाए. हमने ब्रोकोली, गाजर, खीरा, सलाद और हरी सब्जियां खाईं. इसके साथ ही हमने ग्रिल्ड फिश, ग्रिल्ड चिकन, बॉइल्ड चिकन और उबले हुए अंडे ये सभी चीजें खाईं. हम लोग ग्रीन टी और ग्रीन कॉफी ही पी रहे थे. हमने एवोकाडो भी खाया. इसके साथ ही स्प्राउट्स भी खाए.

नौशाद खान ने आगे बताया कि हमने ये सभी चीजें खाईं, लेकिन रोटी और चावल खाना बंद कर दिया. हमने शुगर पूरी तरह से छोड़ दी है. हमने मेंदा और बेकरी की भी सभी चीजें खानी छोड़ दीं, जिससे 1.5 महीने में ही 10 किलो वजन कम हो गया. सरफराज खान के पिता ने कहा कि वो आगे भी अपने वजन को कम करने को लेकर कोशिश करता रहेगा.

विराट कोहली की वजह से कैसे कम हुआ वजन?

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के एक सफल खिलाड़ी में से एक हैं. विराट दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर में से एक हैं. इसके पीछे की वजह है कि विराट ने 2012 में अपनी फिटनेस को बेहतर करने के लिए डाइट प्लान तैयार किया था. उन्होंने कई महीनों तक चॉकलेट खानी भी छोड़ दी. विराट ने 2017 में अपना डाइट प्लान शेयर किया था, जो कि काफी कुछ सरफराज के डाइट प्लान की तरह है. इससे ये कहा जा सकता है कि सरफराज ने वजन घटाने के लिए विराट कोहली की तरह ही अपना डाइट चार्ट बनाया है.

यह भी पढ़ें

हर हाल में जीतना होगा मैनचेस्टर टेस्ट, हार से बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड; इतिहास में दर्ज हो जाएगा शुभमन गिल का नाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow