असली जिम्मेदार कौन ? By Shyamanand Mishra

Mar 29, 2026 - 14:34
 0
असली जिम्मेदार कौन ? By Shyamanand Mishra

ईरान - इजरायल - अमेरिका युद्ध का भयंकर परिणाम आज सारा देश भुगत रहा है। लेकिन इस युद्ध के असली जिम्मेदार देश पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। चाहे वह संयुक्त राष्ट्र संघ हो या कोई अन्य देश सभी चुप्पी साध रखे हैं। लेकिन होर्मुज़ का रास्ता बंद होने पर ईरान को जिम्मेदार बता रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि यह युद्ध बिना वजह अमेरिका ने शुरू किया है। उनका कहना है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए लड़ रहे हैं। यदि ऐसा सच है तो उन्हें आतंकवाद खत्म करने के लिए पहले पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए था। सच्चाई यह है कि ट्रंप अपनी मनमानी सर्वशक्तिमान दिखाने के लिए यह युद्ध शुरू किया है। जिसका बुरा परिणाम सारे देश भुगत रहे हैं। अमेरिका का कोई ऐसा सगा नहीं है जिसे वह ठगा नहीं है। ट्रंप स्वार्थ हित दोस्त एवं दुश्मन बनाते बिगाड़ते रहता है। ट्रंप के ऐसी नादानी बड़बोले पन अहंकार अमेरिकी कि प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं। यह युद्ध अमेरिका ने शुरू किया है। तो खत्म करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। इसके लिए सारे देशों को अमेरिका पर दबाव बनाना होगा। जिसके लिए विदेशी मुद्रा में डॉलर प्रथा खत्म करना है। जब सारे देश स्वतंत्र हैं फिर अमेरिका के अधीन क्यों काम करेंगे। विश्व एक दूसरे के सहयोग से चलते हैं किसी के आदेश से नहीं। इस सच्चाई को समझ तानाशाही अमेरिका को खत्म करना ही होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow