0,0,0... पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा को मिला गुरुमंत्र, सुनील गावस्कर ने 'फ्लॉप' से 'हिट' होने का बताया तरीका
Sunil Gavaskar On Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में तीन पारियां खेल चुके हैं, लेकिन उनका खाता नहीं खुला है. तीनों ही मैचों में अभिषेक 'जीरो' पर आउट हुए हैं. अभिषेक की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है. अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक को गुरुमंत्र देते हुए बताया कि कैसे वह 'फ्लॉप' से 'हिट' तक पहुंच सकते हैं. सबसे पहले तो गावस्कर ने कहा कि उम्मीदें अभिषेक के लिए बोझ बन रही हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि अभिषेक को शुरुआत में बड़े शॉट्स की जगह अपनी पारी को बनाने का बारे में सोचना चाहिए. बता दें कि अभिषेक ने अब तक यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैच खेल लिए हैं. तीनों ही मैचों में वह 0, 0, 0 पर आउट हुए. उम्मीदें बन रहीं बोझ स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, "अभिषेक अच्छे हैं, लेकिन उम्मीदें उनके लिए बोझ बन रही हैं. अगर वह यूएसए के खिलाफ अच्छी शुरुआत करते, तो कुछ अलग ही होता. अब छक्के लगाने वाले टॉप ऑर्डर बल्लेबाज होने का दबाव दिखने लगा है." ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ठीक नहीं दिग्गज गावस्कर ने आगे कहा, "उन्हें क्रीज पर वक्त बिताने की जरूरत है. वह पारी की पहली गेंद पर छक्का या बाउंड्री लगाने के बारे में नहीं सोच सकते हैं. अगर बड़ा शॉट आता है, तो ठीक है. लेकिन उन्हें एक्रॉस द लाइन शॉट नहीं खेलना चाहिए. सिंगल लीजिए और खाता खोलिए. यहां तक 4 डॉट बॉल से भी फर्क नहीं पड़ता. वह बाद में उनका हिसाब बराबर कर सकता है. उन्हें शुरुआत में स्मार्ट खेलने की जरूर है. एक या दो ओवर सेटल होने के लिए खेलिए और फिर अपना नेचुरल गेम खेलिए." गावस्कर ने आगे कहा, "पहले सिर्फ अपना खाता खोलिए. हर इंसान वो पहला रन चाहता है. एक बार उसे वो मिल जाता है, फिर सारी चीजें अपनी जगह पर होती हैं."
Sunil Gavaskar On Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में तीन पारियां खेल चुके हैं, लेकिन उनका खाता नहीं खुला है. तीनों ही मैचों में अभिषेक 'जीरो' पर आउट हुए हैं. अभिषेक की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है. अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक को गुरुमंत्र देते हुए बताया कि कैसे वह 'फ्लॉप' से 'हिट' तक पहुंच सकते हैं.
सबसे पहले तो गावस्कर ने कहा कि उम्मीदें अभिषेक के लिए बोझ बन रही हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि अभिषेक को शुरुआत में बड़े शॉट्स की जगह अपनी पारी को बनाने का बारे में सोचना चाहिए. बता दें कि अभिषेक ने अब तक यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैच खेल लिए हैं. तीनों ही मैचों में वह 0, 0, 0 पर आउट हुए.
उम्मीदें बन रहीं बोझ
स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, "अभिषेक अच्छे हैं, लेकिन उम्मीदें उनके लिए बोझ बन रही हैं. अगर वह यूएसए के खिलाफ अच्छी शुरुआत करते, तो कुछ अलग ही होता. अब छक्के लगाने वाले टॉप ऑर्डर बल्लेबाज होने का दबाव दिखने लगा है."
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ठीक नहीं
दिग्गज गावस्कर ने आगे कहा, "उन्हें क्रीज पर वक्त बिताने की जरूरत है. वह पारी की पहली गेंद पर छक्का या बाउंड्री लगाने के बारे में नहीं सोच सकते हैं. अगर बड़ा शॉट आता है, तो ठीक है. लेकिन उन्हें एक्रॉस द लाइन शॉट नहीं खेलना चाहिए. सिंगल लीजिए और खाता खोलिए. यहां तक 4 डॉट बॉल से भी फर्क नहीं पड़ता. वह बाद में उनका हिसाब बराबर कर सकता है. उन्हें शुरुआत में स्मार्ट खेलने की जरूर है. एक या दो ओवर सेटल होने के लिए खेलिए और फिर अपना नेचुरल गेम खेलिए."
गावस्कर ने आगे कहा, "पहले सिर्फ अपना खाता खोलिए. हर इंसान वो पहला रन चाहता है. एक बार उसे वो मिल जाता है, फिर सारी चीजें अपनी जगह पर होती हैं."
What's Your Reaction?