जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल जारी किया. अफगानिस्तान की टीम भारत में एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत 6 जून से होगी. इसका मतलब है कि आईपीएल 2026 के तुरंत बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज खेली जाएगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दूसरी बार होगा, जब टीम इंडिया अफगानिस्तान से टेस्ट मैच खेलेगी. टेस्ट मैच सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा. एकमात्र टेस्ट के बाद अफगानिस्तान के टीम भारत से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज 14 जून, 2026 को धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद के मैच लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे. 17 जून को लखनऊ में दूसरा वनडे और 20 जून को चेन्नई में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा. अपडेट जारी है...
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल जारी किया. अफगानिस्तान की टीम भारत में एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत 6 जून से होगी. इसका मतलब है कि आईपीएल 2026 के तुरंत बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज खेली जाएगी.
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दूसरी बार होगा, जब टीम इंडिया अफगानिस्तान से टेस्ट मैच खेलेगी. टेस्ट मैच सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा.
एकमात्र टेस्ट के बाद अफगानिस्तान के टीम भारत से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज 14 जून, 2026 को धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद के मैच लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे. 17 जून को लखनऊ में दूसरा वनडे और 20 जून को चेन्नई में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा.
अपडेट जारी है...
What's Your Reaction?