टेबल टॉपर बनने की लड़ाई में श्रीलंका-जिम्बाब्वे में जबरदस्त टक्कर, ZIM को मिला 179 का लक्ष्य

Sri Lanka vs Zimbabwe Score: श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए हैं. पथुम निसांका ने 62 रनों का योगदान दिया, वहीं पवन रत्नायके ने 44 रनों की पारी खेली. ये दोनों टीमें ग्रुप B में टॉप करने की लड़ाई लड़ रही हैं. यदि जिम्बाब्वे बड़े अंतर से मैच जीत जाती है तो टेबल में टॉप कर सकती है. अंतिम ओवरों में दुनिथ वेल्लागे ने 15 रनों की कैमियो पारी खेली. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. पथुम निसांका ने बल्ले से दम दिखाते हुए 41 गेंद में 62 रनों की पारी खेली. कुसल परेरा ने भी उनके साथ मिलकर 4 जबरदस्त चौके लगाए, लेकिन 22 रन बनाकर आउट हो गए. अंतिम 5 ओवर में मची तबाही श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने खासतौर पर अंतिम 4 ओवरों में तबाही मचाई. एक समय 15 ओवरों में श्रीलंका का स्कोर 122/3 था, लेकिन अंतिम 5 ओवरों में बल्लेबाजों ने 56 रन जोड़े. इस दौरान श्रीलंका ने 4 विकेट भी खोए.  19वें ओवर में ब्रैड इवान्स ने लगातार 2 गेंदों पर विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम को झटका दिया. जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 विकेट लिए. ब्रैड इवान्स और ग्रीम क्रीमर ने भी 2-2 विकेट लेने में सफलता पाई. वहीं रायन बर्ल ने एक विकेट लिया. टेबल टॉपर की लड़ाई ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुके हैं. श्रीलंका अभी पहले स्थान पर है, जिसके 6 अंक हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे अभी दूसरे स्थान पर है. आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे अभी तक अजेय रही है और उसने ऑस्ट्रेलिया को बड़े उलटफेर का शिकार बनाते हुए सुपर-8 में जगह बनाई थी. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतना कंफर्म? इस संयोजन से आप भी यकीन करने पर हो जाएंगे मजबूर T20 World Cup Super 8 Format: 12 मैचों से कैसे तय होगा सेमीफाइनलिस्ट का फैसला, जानिए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का फॉर्मेट

Feb 19, 2026 - 17:30
 0
टेबल टॉपर बनने की लड़ाई में श्रीलंका-जिम्बाब्वे में जबरदस्त टक्कर, ZIM को मिला 179 का लक्ष्य

Sri Lanka vs Zimbabwe Score: श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए हैं. पथुम निसांका ने 62 रनों का योगदान दिया, वहीं पवन रत्नायके ने 44 रनों की पारी खेली. ये दोनों टीमें ग्रुप B में टॉप करने की लड़ाई लड़ रही हैं. यदि जिम्बाब्वे बड़े अंतर से मैच जीत जाती है तो टेबल में टॉप कर सकती है. अंतिम ओवरों में दुनिथ वेल्लागे ने 15 रनों की कैमियो पारी खेली.

कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. पथुम निसांका ने बल्ले से दम दिखाते हुए 41 गेंद में 62 रनों की पारी खेली. कुसल परेरा ने भी उनके साथ मिलकर 4 जबरदस्त चौके लगाए, लेकिन 22 रन बनाकर आउट हो गए.

अंतिम 5 ओवर में मची तबाही

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने खासतौर पर अंतिम 4 ओवरों में तबाही मचाई. एक समय 15 ओवरों में श्रीलंका का स्कोर 122/3 था, लेकिन अंतिम 5 ओवरों में बल्लेबाजों ने 56 रन जोड़े. इस दौरान श्रीलंका ने 4 विकेट भी खोए.  19वें ओवर में ब्रैड इवान्स ने लगातार 2 गेंदों पर विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम को झटका दिया. जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 विकेट लिए. ब्रैड इवान्स और ग्रीम क्रीमर ने भी 2-2 विकेट लेने में सफलता पाई. वहीं रायन बर्ल ने एक विकेट लिया.

टेबल टॉपर की लड़ाई

ग्रुप B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुके हैं. श्रीलंका अभी पहले स्थान पर है, जिसके 6 अंक हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे अभी दूसरे स्थान पर है. आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे अभी तक अजेय रही है और उसने ऑस्ट्रेलिया को बड़े उलटफेर का शिकार बनाते हुए सुपर-8 में जगह बनाई थी.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान का 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतना कंफर्म? इस संयोजन से आप भी यकीन करने पर हो जाएंगे मजबूर

T20 World Cup Super 8 Format: 12 मैचों से कैसे तय होगा सेमीफाइनलिस्ट का फैसला, जानिए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का फॉर्मेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow