T20 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', दुनिया में कोई नहीं कर पाया ऐसा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में इटली को 42 रनों से हराया. तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने इस मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऐसा कुछ किया, जो आज तक पुरुष या महिला क्रिकेट में किसी ने नहीं किया. शाई होप इस मैच के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुने गए, जिन्होंने 46 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. कप्तान ने खेली तूफानी पारी ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वेस्टइंडीज ने अपने 2 विकेट 31 के स्कोर पर गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान शाई होप ने रोस्टन चेस के साथ मिलकर पारी को संभाला और 64 रनों की साझेदारी की. चेस 24 रन बनाकर आउट हुए. होप ने 46 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से 75 रन बनाए. शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 24 और मैथ्यू फोर्ड ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 165 तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम 123 पर ढेर हो गई. जोसेफ ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए और इतिहास रचा. शमर जोसेफ ने रचा इतिहास शमर जोसेफ ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट लिए, उन्होंने 18वें ओवर में थॉमस ड्राका और अली हसन को आउट किया. इससे पहले उन्होंने इटली के कप्तान हैरी जॉन और ग्रांट स्टीवर्ट को आउट किया था. इसके आलावा उन्होंने 4 कैच भी पकड़े. वह पुरुष या महिला क्रिकेट में इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच में 4 विकेट लिए हैं और 4 कैच पकड़े हैं. The 1st player to take 4️⃣ wickets & 4️⃣ catches in a T20 World Cup!????How good was Shamar Joseph today?????????#WIvITA | #T20WorldCup | #MaroonSpirit pic.twitter.com/T7b02347SW — Windies Cricket (@windiescricket) February 19, 2026 भारत के साथ ग्रुप 1 में है वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज में शानदार नजर आई, उन्होंने अपने चारों मैच जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया. अब टीम सुपर-8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. वेस्टइंडीज का सुपर-8 में पहला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 फरवरी को है. बता दें कि ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और अन्य 2 का सफर खत्म हो जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में इटली को 42 रनों से हराया. तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने इस मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऐसा कुछ किया, जो आज तक पुरुष या महिला क्रिकेट में किसी ने नहीं किया. शाई होप इस मैच के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुने गए, जिन्होंने 46 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
कप्तान ने खेली तूफानी पारी
ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. वेस्टइंडीज ने अपने 2 विकेट 31 के स्कोर पर गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान शाई होप ने रोस्टन चेस के साथ मिलकर पारी को संभाला और 64 रनों की साझेदारी की. चेस 24 रन बनाकर आउट हुए. होप ने 46 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से 75 रन बनाए.
शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में नाबाद 24 और मैथ्यू फोर्ड ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 165 तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम 123 पर ढेर हो गई. जोसेफ ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए और इतिहास रचा.
शमर जोसेफ ने रचा इतिहास
शमर जोसेफ ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट लिए, उन्होंने 18वें ओवर में थॉमस ड्राका और अली हसन को आउट किया. इससे पहले उन्होंने इटली के कप्तान हैरी जॉन और ग्रांट स्टीवर्ट को आउट किया था. इसके आलावा उन्होंने 4 कैच भी पकड़े. वह पुरुष या महिला क्रिकेट में इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक मैच में 4 विकेट लिए हैं और 4 कैच पकड़े हैं.
The 1st player to take 4️⃣ wickets & 4️⃣ catches in a T20 World Cup!????
How good was Shamar Joseph today?????????#WIvITA | #T20WorldCup | #MaroonSpirit pic.twitter.com/T7b02347SW — Windies Cricket (@windiescricket) February 19, 2026
भारत के साथ ग्रुप 1 में है वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज में शानदार नजर आई, उन्होंने अपने चारों मैच जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया. अब टीम सुपर-8 में भारत, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. वेस्टइंडीज का सुपर-8 में पहला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 फरवरी को है. बता दें कि ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और अन्य 2 का सफर खत्म हो जाएगा.
What's Your Reaction?