भारत में अचानक ठप पड़ गया एलन मस्क का सोशल प्लेटफॉर्म X, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में यूजर्स हुए परेशान
भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X सोमवार (16 फरवरी, 2026) की शाम में अचानक से ठप पड़ गया है. प्लेटफॉर्म के ठप पड़ने से देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई शहरों में यूजर्स को सेवाओं के इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऐप और वेबसाइट के ठीक से काम न करने की शिकायत की. आउटेज ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर पर मिली जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से X को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गईं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में यूजर्स को फीड लोड न होने, पोस्ट न खुलने और ऐप हैंग होने जैसी समस्याएं आईं.
भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X सोमवार (16 फरवरी, 2026) की शाम में अचानक से ठप पड़ गया है. प्लेटफॉर्म के ठप पड़ने से देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई शहरों में यूजर्स को सेवाओं के इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऐप और वेबसाइट के ठीक से काम न करने की शिकायत की.
आउटेज ट्रैक करने वाली साइट डाउनडिटेक्टर पर मिली जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से X को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गईं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में यूजर्स को फीड लोड न होने, पोस्ट न खुलने और ऐप हैंग होने जैसी समस्याएं आईं.
What's Your Reaction?