‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'

Gautam Gambhir Told That Jay Shah Offered Him To Become The Head Coach Of Team India: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में नियुक्त किया गया था. टीम इंडिया के साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था. इस के बाद गंभीर ने पद संभाला. बेशक उनके हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हों, लेकिन न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के हाथों घरेलू सीरीज में दो शर्मनाक हार का भी सामना करना पड़ा. गंभीर की सीधे हेड कोच के रूप में नियुक्ति कई लोगों के लिए हैरान करने वाली थी, क्योंकि उनके पास हेड कोच के रूप में कोई अनुभव नहीं था. जय शाह ने दिया था गौतम गंभीर को हेड कोच बनने का ऑफर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव जय शाह ने जब गौतम गंभीर को टीम इंडिया के हेड कोच बनने का ऑफर दिया था, तब वो भी इस बात से हैरान थे. गौतम ने हाल ही में ANI के पॉडकास्ट में बताया कि जब शाह ने उन्हें ये ऑफर दिया, तो वे इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जय शाह ने कहा कि वे (गंभीर) उन्हें मना नहीं कर सकते. गंभीर ने कहा, ‘मुझे याद है हम मुंबई में एक आईपीएल मैच खेल रहे थे. केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस था, और हम सेंट रेजिस होटल में ठहरे थे. जय भाई (जय शाह) ने मुझे सुबह-सुबह कॉल किया और कहा, ‘मुझे तुम्हें एक ऑफर देना है और तुम मुझे मना नहीं कर सकते.’ मैंने पूछा, ‘क्या?’ तो उन्होंने कहा, ‘तुम्हें हेड कोच बनना है,’ और सच कहूं तो उस वक्त मैं इसके लिए तैयार भी नहीं था.’ #WATCH | "We were playing an IPL game in Mumbai, KKR versus Mumbai Indians and it was Jay Bhai (ICC Chairman Jay Shah) who called me...At that time, I wasn't even ready...When I was offered this job, I had no experience as a head coach, because I've never been a head coach of any… pic.twitter.com/JNQyxEm3ck — ANI (@ANI) March 11, 2026 उन्होंने आगे कहा, ‘ये मेरे लिए बहुत बड़ा सरप्राइज था, क्योंकि मुझे लगता है कि भारतीय टीम का हेड कोच बनना एक सम्मान है. ये एक खास मौका है, क्योंकि बहुत कम लोगों को दोबारा ड्रेसिंग रूम में जाकर भारत की जर्सी पहनने और देश के लिए कुछ खास करने का मौका मिलता है. बताइए, कितने पूर्व क्रिकेटरों को ये मौका मिला है? बहुत कम, और फिर उन्होंने मुझसे कहा कि तुम मना नहीं कर सकते. फिर मैंने अपने परिवार से बात की और नताशा (गंभीर की पत्नी) से बात की, लेकिन जय शाह को सलाम है. मुझे उनका धन्यवाद करना ही था. मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका धन्यवाद किया.’

Mar 12, 2026 - 07:30
 0
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'

Gautam Gambhir Told That Jay Shah Offered Him To Become The Head Coach Of Team India: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में नियुक्त किया गया था. टीम इंडिया के साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था. इस के बाद गंभीर ने पद संभाला. बेशक उनके हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हों, लेकिन न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के हाथों घरेलू सीरीज में दो शर्मनाक हार का भी सामना करना पड़ा. गंभीर की सीधे हेड कोच के रूप में नियुक्ति कई लोगों के लिए हैरान करने वाली थी, क्योंकि उनके पास हेड कोच के रूप में कोई अनुभव नहीं था.

जय शाह ने दिया था गौतम गंभीर को हेड कोच बनने का ऑफर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव जय शाह ने जब गौतम गंभीर को टीम इंडिया के हेड कोच बनने का ऑफर दिया था, तब वो भी इस बात से हैरान थे. गौतम ने हाल ही में ANI के पॉडकास्ट में बताया कि जब शाह ने उन्हें ये ऑफर दिया, तो वे इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जय शाह ने कहा कि वे (गंभीर) उन्हें मना नहीं कर सकते. गंभीर ने कहा, ‘मुझे याद है हम मुंबई में एक आईपीएल मैच खेल रहे थे. केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस था, और हम सेंट रेजिस होटल में ठहरे थे. जय भाई (जय शाह) ने मुझे सुबह-सुबह कॉल किया और कहा, ‘मुझे तुम्हें एक ऑफर देना है और तुम मुझे मना नहीं कर सकते.’ मैंने पूछा, ‘क्या?’ तो उन्होंने कहा, ‘तुम्हें हेड कोच बनना है,’ और सच कहूं तो उस वक्त मैं इसके लिए तैयार भी नहीं था.’

उन्होंने आगे कहा, ‘ये मेरे लिए बहुत बड़ा सरप्राइज था, क्योंकि मुझे लगता है कि भारतीय टीम का हेड कोच बनना एक सम्मान है. ये एक खास मौका है, क्योंकि बहुत कम लोगों को दोबारा ड्रेसिंग रूम में जाकर भारत की जर्सी पहनने और देश के लिए कुछ खास करने का मौका मिलता है. बताइए, कितने पूर्व क्रिकेटरों को ये मौका मिला है? बहुत कम, और फिर उन्होंने मुझसे कहा कि तुम मना नहीं कर सकते. फिर मैंने अपने परिवार से बात की और नताशा (गंभीर की पत्नी) से बात की, लेकिन जय शाह को सलाम है. मुझे उनका धन्यवाद करना ही था. मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका धन्यवाद किया.’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow