साल के अंतिम दिन ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, टॉप-5 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं; गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह नंबर-1

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल के अंतिम दिन यानी बुधवार, 31 दिसंबर को टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग जारी की. हैरानी की बात यह है कि टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं है. हालांकि, गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह विश्व के नंबर-1 गेंदबाज हैं. बुमराह ने अपना स्थान ताजा रैंकिंग में भी कायम रखा है. टॉप-5 बल्लेबाजों में कोई भारतीय नहीं टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट नंबर-1 की पोजीशन पर बने हुए हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर हैरी ब्रूक हैं. तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं. ताजा रैंकिंग में दोनों को एक-एक नंबर का नुकसान हुआ है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पांचवें नंबर पर हैं, उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है. श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस छठे नंबर पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा सातवें और भारत के यशस्वी जायसवाल आठवें नंबर पर हैं. इसके बाद पाकिस्तान के सऊद शकील 9वें और भारत के शुभमन गिल 10वें स्थान पर हैं. ताजा रैंकिंग में शकील और गिल दोनों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है. गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह नंबर-1 आईसीसी द्वारा जारी की गई टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर कायम हैं. बुमराह के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं. स्टार्क को एक स्थान का फायदा हुआ है. फिर तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के नोमान अली हैं. नोमान को दो स्थान का फायदा हुआ है. चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं. कमिंस को 2 स्थान का नुकसान हुआ है. 5वें स्थान पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी, छठे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन और सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड हैं. इसके बाद आठवें नंबर पर कगिसो रबाडा, 9वें नंबर पर जोश हेजलवुड और 10वें नंबर पर नाथन ल्योन हैं.

Jan 1, 2026 - 00:30
 0
साल के अंतिम दिन ICC ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, टॉप-5 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं; गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह नंबर-1

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल के अंतिम दिन यानी बुधवार, 31 दिसंबर को टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग जारी की. हैरानी की बात यह है कि टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं है. हालांकि, गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह विश्व के नंबर-1 गेंदबाज हैं. बुमराह ने अपना स्थान ताजा रैंकिंग में भी कायम रखा है.

टॉप-5 बल्लेबाजों में कोई भारतीय नहीं

टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट नंबर-1 की पोजीशन पर बने हुए हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर हैरी ब्रूक हैं. तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड हैं. ताजा रैंकिंग में दोनों को एक-एक नंबर का नुकसान हुआ है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पांचवें नंबर पर हैं, उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है.

श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस छठे नंबर पर हैं. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा सातवें और भारत के यशस्वी जायसवाल आठवें नंबर पर हैं. इसके बाद पाकिस्तान के सऊद शकील 9वें और भारत के शुभमन गिल 10वें स्थान पर हैं. ताजा रैंकिंग में शकील और गिल दोनों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है.

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह नंबर-1

आईसीसी द्वारा जारी की गई टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर कायम हैं. बुमराह के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं. स्टार्क को एक स्थान का फायदा हुआ है. फिर तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के नोमान अली हैं. नोमान को दो स्थान का फायदा हुआ है.

चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं. कमिंस को 2 स्थान का नुकसान हुआ है. 5वें स्थान पर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी, छठे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन और सातवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड हैं. इसके बाद आठवें नंबर पर कगिसो रबाडा, 9वें नंबर पर जोश हेजलवुड और 10वें नंबर पर नाथन ल्योन हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow