दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, बदल दिया ईस्ट जोन का पूरा इतिहास

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने दोहरा शतक लगा दिया है. उन्होंने फाइनल में 270 गेंदों में अपनी डबल सेंचुरी पूरी की. ईशान ईस्ट जोन टीम के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाया है. बताते चलें कि यह ईशान किशन के फर्स्ट-क्लास करियर का सबसे पहला दोहरा शतक भी है. ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन 200 रनों का आंकड़ा छुआ. ईशान पहले दिन स्टंप्स तक 111 रन बना चुके थे, दूसरे दिन उन्होंने तेजी से रन बनाए और 270 गेंद में चौका लगाकर 200 रन पूरे किए.  बदल दिया ईस्ट जोन का इतिहास दलीप ट्रॉफी के 65 साल के इतिहास में अब तक ईस्ट जोन का एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं था, जिसने फाइनल में डबल सेंचुरी लगाई हो. ईशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए शतक ठोकने वाले सबसे पहले बल्लेबाज हैं. उनसे पहले फाइनल में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा थे, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन की पारी खेली थी. हालांकि दलीप ट्रॉफी के इतिहास में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अरुण लाल के नाम है. अरुण लाल ने 1986 दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ 287 रन की पारी खेली थी.  दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी (ईस्ट जोन के लिए) 287 रन - अरुण लाल 200+ रन - ईशान किशन 214 रन - अरुण लाल 200 रन - सबा करीम यह भी पढ़ें: IPL 2027 में किसे मिलनी चाहिए KKR की कप्तानी? सुरेश रैना ने बताया सबसे बढ़िया नाम दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट बहुत ज्यादा लंबी नहीं है. अब तक रमन लांबा, अंशुमन गायकवाड़, चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल ही ऐसा कर पाए हैं. रमन लांबा ने 1987 के फाइनल में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए 320 रन बनाए थे. अंशुमन गायकवाड़ ने भी उसी सीजन वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए 216 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 2016 के फाइनल में इंडिया ब्लू के लिए खेलते हुए नाबाद 256 रनों की पारी खेली थी. जायसवाल 2022 दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी लगा चुके हैं. उन्होंने वेस्ट जोन के लिए 265 रन बनाए थे. 320 रन - रमन लांबा 216 रन - अंशुमन गायकवाड़ 256 रन - चेतेश्वर पुजारा 265 रन - यशस्वी जायसवाल यह भी पढ़ें: भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी...

Sep 7, 2026 - 16:30
 0
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, बदल दिया ईस्ट जोन का पूरा इतिहास

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने दोहरा शतक लगा दिया है. उन्होंने फाइनल में 270 गेंदों में अपनी डबल सेंचुरी पूरी की. ईशान ईस्ट जोन टीम के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाया है. बताते चलें कि यह ईशान किशन के फर्स्ट-क्लास करियर का सबसे पहला दोहरा शतक भी है.

ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन 200 रनों का आंकड़ा छुआ. ईशान पहले दिन स्टंप्स तक 111 रन बना चुके थे, दूसरे दिन उन्होंने तेजी से रन बनाए और 270 गेंद में चौका लगाकर 200 रन पूरे किए. 

बदल दिया ईस्ट जोन का इतिहास

दलीप ट्रॉफी के 65 साल के इतिहास में अब तक ईस्ट जोन का एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं था, जिसने फाइनल में डबल सेंचुरी लगाई हो. ईशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए शतक ठोकने वाले सबसे पहले बल्लेबाज हैं. उनसे पहले फाइनल में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा थे, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन की पारी खेली थी.

हालांकि दलीप ट्रॉफी के इतिहास में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अरुण लाल के नाम है. अरुण लाल ने 1986 दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ 287 रन की पारी खेली थी. 

दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी (ईस्ट जोन के लिए)

  • 287 रन - अरुण लाल
  • 200+ रन - ईशान किशन
  • 214 रन - अरुण लाल
  • 200 रन - सबा करीम

यह भी पढ़ें: IPL 2027 में किसे मिलनी चाहिए KKR की कप्तानी? सुरेश रैना ने बताया सबसे बढ़िया नाम

दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट बहुत ज्यादा लंबी नहीं है. अब तक रमन लांबा, अंशुमन गायकवाड़, चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल ही ऐसा कर पाए हैं. रमन लांबा ने 1987 के फाइनल में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए 320 रन बनाए थे. अंशुमन गायकवाड़ ने भी उसी सीजन वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए 216 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.

वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 2016 के फाइनल में इंडिया ब्लू के लिए खेलते हुए नाबाद 256 रनों की पारी खेली थी. जायसवाल 2022 दलीप ट्रॉफी के फाइनल में डबल सेंचुरी लगा चुके हैं. उन्होंने वेस्ट जोन के लिए 265 रन बनाए थे.

  • 320 रन - रमन लांबा
  • 216 रन - अंशुमन गायकवाड़
  • 256 रन - चेतेश्वर पुजारा
  • 265 रन - यशस्वी जायसवाल

यह भी पढ़ें:

भारत-जापान के ऐतिहासिक मैच पर बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया, कहा- यह हमारी जिम्मेदारी...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow