'सरकार ने इमरान खान को खत्म...', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का हैरान करने वाला बयान
पाकिस्तान को अपनी कप्तानी में 1992 वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान इमरान खान पिछले लंबे वक्त से जेल में हैं. वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं. इस समय इमरान खान की हालत काफी खराब है. ऐसे में उनके साथ खेले दुनियाभर के कई पूर्व क्रिकेटर उनपर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के 21 पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के लिए पाकिस्तानी PM को पत्र लिखा था. इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोप में 2023 से जेल में बंद हैं. जेल में उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है. कई पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान खान को लेकर चिंता जताई है और पाकिस्तान सरकार से उनके लिए बेहद चिकित्सा सुविधा बहाल करने का अनुरोध किया है. इमरान खान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताते हुए दुनिया की अलग-अलग टीमों के 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तानी अधिकारियों को पत्र लिखा है. पत्र लिखने वालों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के मशहूर कमेंटेटर माइकल एथरटन भी शामिल हैं. एथरटन ने पत्र लिखने की वजह बताते हुए एक पॉडकास्ट में कहा है कि नासिर हुसैन और मैं उन 21 पुराने कप्तानों में से थे, जिन्होंने दूसरा पत्र भेजा है. यह इमरान खान के लिए एक इंसानी अपील थी कि उन्हें सही इलाज मिले. मुझे लगता है कि सरकार ने इमरान को लगभग खत्म करने की कोशिश की है. हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में यह करना मुश्किल होता जा रहा है. बता दें कि दुनिया के जिन 21 पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के लिए पत्र लिखा है, उसमें भारत के तीन दिग्गज भी शामिल हैं. भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले इमरान खान, टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज सुनील गावस्कर और अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें- OMG! फैन ने श्रेयस अय्यर के साथ ये क्या कर दिया? सेल्फी लेने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल
पाकिस्तान को अपनी कप्तानी में 1992 वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान इमरान खान पिछले लंबे वक्त से जेल में हैं. वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं. इस समय इमरान खान की हालत काफी खराब है. ऐसे में उनके साथ खेले दुनियाभर के कई पूर्व क्रिकेटर उनपर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के 21 पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के लिए पाकिस्तानी PM को पत्र लिखा था.
इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोप में 2023 से जेल में बंद हैं. जेल में उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है. कई पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान खान को लेकर चिंता जताई है और पाकिस्तान सरकार से उनके लिए बेहद चिकित्सा सुविधा बहाल करने का अनुरोध किया है. इमरान खान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताते हुए दुनिया की अलग-अलग टीमों के 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तानी अधिकारियों को पत्र लिखा है. पत्र लिखने वालों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के मशहूर कमेंटेटर माइकल एथरटन भी शामिल हैं.
एथरटन ने पत्र लिखने की वजह बताते हुए एक पॉडकास्ट में कहा है कि नासिर हुसैन और मैं उन 21 पुराने कप्तानों में से थे, जिन्होंने दूसरा पत्र भेजा है. यह इमरान खान के लिए एक इंसानी अपील थी कि उन्हें सही इलाज मिले. मुझे लगता है कि सरकार ने इमरान को लगभग खत्म करने की कोशिश की है. हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में यह करना मुश्किल होता जा रहा है.
बता दें कि दुनिया के जिन 21 पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के लिए पत्र लिखा है, उसमें भारत के तीन दिग्गज भी शामिल हैं. भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने वाले इमरान खान, टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज सुनील गावस्कर और अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें-
OMG! फैन ने श्रेयस अय्यर के साथ ये क्या कर दिया? सेल्फी लेने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल
What's Your Reaction?