IND vs SL 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, सोनल दिनुशा की करिश्माई पारी; कृष्णा-सुथार ने बरपाया कहर

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. भारत ने अपनी पहली पारी 503-9 के स्कोर पर घोषित की थी. जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 265 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए हैं. हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका आज यानी मंगलवार को ऑलआउट हो जाएगी, और फॉलो-ऑन भी खा जाएगी, लेकिन सोनल दिनुशा नाबाद 85 और पासिंदु सूरियाबंदारा 80 ने कमाल की बल्लेबाजी कर अपनी टीम को बचा लिया.  श्रीलंकाई टीम अब भी भारत से 238 रन पीछे है. अगर श्रीलंका फॉलो-ऑन खाता है तो इस मैच का रिजल्ट बुधवार को भी निकल सकता है. स्टम्प्स के समय सोनल दिनुशा 137 गेंद में 85 रनों पर हैं. वह 6 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं. साथ में लाहिरू कुमारा 50 गेंद में आठ रनों पर हैं. वह एक चौका लगा चुके हैं. भारत के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं एक विकेट रवींद्र जडेजा और एक विकेट मोहम्मद सिराज को मिला है. श्रीलंका को फॉलो-ऑन से बचने के लिए अब भी 39 रन और बनाने होंगे. श्रीलंका ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 83.4 ओवरों का सामना करते हुए 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए. बारिश के चलते तीसरे दिन का खेल जल्द समाप्त करना पड़ा. मेजबान टीम दूसरे दिन की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना सकी थी, जिसके बाद तीसरे दिन उसे 35 के स्कोर पर कामिल मिशारा (19) के रूप में तीसरा झटका लगा. यहां से पसिंदु सूरियाबंदारा ने कप्तान धनंजय डी सिल्वा के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को 122 के स्कोर तक पहुंचाया. मेंडिस 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 173 के स्कोर तक अपने 7 विकेट खो दिए थे.  यहां से सोनल दिनुशा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने केशरा नुवानथा के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रन जुटाए. नुवानथा 18 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सोनल ने लाहिरू कुमार (नाबाद 8) के साथ नौवें विकेट के लिए 35 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा है. फिलहाल सोनल 137 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 85 रन बानकर नाबाद हैं. यह भी पढ़ें-  'सरकार ने इमरान खान को खत्म...', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का हैरान करने वाला बयान

Aug 25, 2026 - 20:30
 0
IND vs SL 2nd Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, सोनल दिनुशा की करिश्माई पारी; कृष्णा-सुथार ने बरपाया कहर

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. भारत ने अपनी पहली पारी 503-9 के स्कोर पर घोषित की थी. जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 265 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए हैं. हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका आज यानी मंगलवार को ऑलआउट हो जाएगी, और फॉलो-ऑन भी खा जाएगी, लेकिन सोनल दिनुशा नाबाद 85 और पासिंदु सूरियाबंदारा 80 ने कमाल की बल्लेबाजी कर अपनी टीम को बचा लिया. 

श्रीलंकाई टीम अब भी भारत से 238 रन पीछे है. अगर श्रीलंका फॉलो-ऑन खाता है तो इस मैच का रिजल्ट बुधवार को भी निकल सकता है. स्टम्प्स के समय सोनल दिनुशा 137 गेंद में 85 रनों पर हैं. वह 6 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं. साथ में लाहिरू कुमारा 50 गेंद में आठ रनों पर हैं. वह एक चौका लगा चुके हैं. भारत के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं एक विकेट रवींद्र जडेजा और एक विकेट मोहम्मद सिराज को मिला है.

श्रीलंका को फॉलो-ऑन से बचने के लिए अब भी 39 रन और बनाने होंगे. श्रीलंका ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 83.4 ओवरों का सामना करते हुए 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए. बारिश के चलते तीसरे दिन का खेल जल्द समाप्त करना पड़ा. मेजबान टीम दूसरे दिन की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना सकी थी, जिसके बाद तीसरे दिन उसे 35 के स्कोर पर कामिल मिशारा (19) के रूप में तीसरा झटका लगा. यहां से पसिंदु सूरियाबंदारा ने कप्तान धनंजय डी सिल्वा के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को 122 के स्कोर तक पहुंचाया. मेंडिस 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 173 के स्कोर तक अपने 7 विकेट खो दिए थे. 

यहां से सोनल दिनुशा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने केशरा नुवानथा के साथ आठवें विकेट के लिए 57 रन जुटाए. नुवानथा 18 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सोनल ने लाहिरू कुमार (नाबाद 8) के साथ नौवें विकेट के लिए 35 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा है. फिलहाल सोनल 137 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 85 रन बानकर नाबाद हैं.

यह भी पढ़ें- 

'सरकार ने इमरान खान को खत्म...', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का हैरान करने वाला बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow