टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने की खोखली धमकी दे रहा है पाकिस्तान, कोलंबो की उड़ान भरने की कर ली तैयारी

Pakistan Cricket Team Boycott ICC T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 7 फरवरी से होने वाला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने की लगातार धमकी दे रहा है, लेकिन इस बीच एक नई खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान को ऐसा कदम न उठाने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने पहले ही कोलंबो के लिए अपनी फ्लाइट बुक कर ली है. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम सोमवार को कोलंबो के लिए रवाना होगी, उस समय तक पाकिस्तान के क्रिकेट प्रमुख अपनी टीम की टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी का ऐलान कर देंगे. टीम ने फ्लाइट बुकिंग कर ली सूत्र ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, ‘वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, पाकिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ लाहौर से कोलंबो जाने के लिए एयर लंका की फ्लाइट बुकिंग कर ली है. उम्मीद है कि शुक्रवार यानी 30 जनवरी तक पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी इस मेगा इवेंट में पाकिस्तानी टीम की भागीदारी को स्पष्ट कर देंगे.’ पाकिस्तान की भागीदारी पर नकवी ने जताया था संदेह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के विरोध में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम की भागीदारी पर संदेह जताया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की अनुरोध को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) खारिज कर दिया था. इसके बाद, सोमवार यानी 26 जनवरी को नकवी ने टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भेजने या न भेजने पर सलाह लेने के लिए इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बहिष्कार न करने की दी सलाह सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश को समर्थन करने के पीसीबी के रुख का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने पीसीबी चीफ नकवी को किसी भी वित्तीय नुकसान से बचने के लिए वर्ल्ड कप का बहिष्कार न करने की सलाह दी है. 

Jan 29, 2026 - 12:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने की खोखली धमकी दे रहा है पाकिस्तान, कोलंबो की उड़ान भरने की कर ली तैयारी

Pakistan Cricket Team Boycott ICC T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 7 फरवरी से होने वाला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने की लगातार धमकी दे रहा है, लेकिन इस बीच एक नई खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान को ऐसा कदम न उठाने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने पहले ही कोलंबो के लिए अपनी फ्लाइट बुक कर ली है. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम सोमवार को कोलंबो के लिए रवाना होगी, उस समय तक पाकिस्तान के क्रिकेट प्रमुख अपनी टीम की टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी का ऐलान कर देंगे.

टीम ने फ्लाइट बुकिंग कर ली

सूत्र ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, ‘वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, पाकिस्तानी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ लाहौर से कोलंबो जाने के लिए एयर लंका की फ्लाइट बुकिंग कर ली है. उम्मीद है कि शुक्रवार यानी 30 जनवरी तक पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी इस मेगा इवेंट में पाकिस्तानी टीम की भागीदारी को स्पष्ट कर देंगे.’

पाकिस्तान की भागीदारी पर नकवी ने जताया था संदेह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के विरोध में पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम की भागीदारी पर संदेह जताया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की अनुरोध को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) खारिज कर दिया था. इसके बाद, सोमवार यानी 26 जनवरी को नकवी ने टीम को टी20 वर्ल्ड कप में भेजने या न भेजने पर सलाह लेने के लिए इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बहिष्कार न करने की दी सलाह

सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश को समर्थन करने के पीसीबी के रुख का समर्थन किया, लेकिन उन्होंने पीसीबी चीफ नकवी को किसी भी वित्तीय नुकसान से बचने के लिए वर्ल्ड कप का बहिष्कार न करने की सलाह दी है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow