भारत के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं ये 4 पाकिस्तानी खिलाड़ी, इस बार टीम इंडिया को रहना होगा चौकन्ना
2025 एशिया कप में लीग स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं. टूर्नामेंट में अब सुपर-4 राउंड के मैच शुरू हो चुके हैं. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने सुपर-4 में प्रवेश किया है. आज सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने लीग स्टेज में पाकिस्तान को आसानी से हराया था, लेकिन सुपर-4 में पाकिस्तान टीम उलटफेर कर सकती है. ऐसे में भारत को पाकिस्तान के 4 खिलाड़ियों से चौकन्ना रहना होगा. 1- शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस एशिया कप में बल्ले से काफी रन बना रहे हैं. निचले क्रम में वह तेजी से रन बनाते हैं. भारत के खिलाफ लीग स्टेज के मैच में शाहीन ने चार छक्के जड़ दिए थे. इसके बाद यूएई के खिलाफ भी शाहीन ने तेजी से महत्वपूर्ण रन बनाए. आज भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम के सबसे मुख्य खिलाड़ी होंगे. वह गेंद और बल्ले दोनों से चुनौती पेश कर सकते हैं. 2- अबरार अहमद मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद इस एशिया कप में दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं. अबरार ने टूर्नामेंट में 3.51 से रन दिए हैं. बड़े-बड़े बल्लेबाज भी अबरार पर रन बनाने के लिए जूझते दिखे हैं. भले ही अबरार ज्यादा विकेट नहीं ले सके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी स्पिन से हर किसी को प्रभावित किया है. 3- हारिस रऊफ स्पीड स्टार हारिस रऊफ लीग स्टेज में भारत के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन आज के महत्वपूर्ण मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. अपनी तूफानी रफ्तार से हारिस रऊफ ने कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है. आज भी वह भारत के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. 4- फखर जमान विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमान किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर सकते हैं. लीग स्टेज में भारत के खिलाफ फखर बड़ी पारी नहीं खेल सके थे, लेकिन तीन चौके लगाकर उन्होंने अपने हुनर की झलकी जरूर दिखाई थी. आज भी भारतीय गेंदबाजों को फखर जमान को सस्ते में आउट करना होगा.
2025 एशिया कप में लीग स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं. टूर्नामेंट में अब सुपर-4 राउंड के मैच शुरू हो चुके हैं. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने सुपर-4 में प्रवेश किया है. आज सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने लीग स्टेज में पाकिस्तान को आसानी से हराया था, लेकिन सुपर-4 में पाकिस्तान टीम उलटफेर कर सकती है. ऐसे में भारत को पाकिस्तान के 4 खिलाड़ियों से चौकन्ना रहना होगा.
1- शाहीन अफरीदी
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस एशिया कप में बल्ले से काफी रन बना रहे हैं. निचले क्रम में वह तेजी से रन बनाते हैं. भारत के खिलाफ लीग स्टेज के मैच में शाहीन ने चार छक्के जड़ दिए थे. इसके बाद यूएई के खिलाफ भी शाहीन ने तेजी से महत्वपूर्ण रन बनाए. आज भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम के सबसे मुख्य खिलाड़ी होंगे. वह गेंद और बल्ले दोनों से चुनौती पेश कर सकते हैं.
2- अबरार अहमद
मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद इस एशिया कप में दमदार गेंदबाजी कर रहे हैं. अबरार ने टूर्नामेंट में 3.51 से रन दिए हैं. बड़े-बड़े बल्लेबाज भी अबरार पर रन बनाने के लिए जूझते दिखे हैं. भले ही अबरार ज्यादा विकेट नहीं ले सके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी स्पिन से हर किसी को प्रभावित किया है.
3- हारिस रऊफ
स्पीड स्टार हारिस रऊफ लीग स्टेज में भारत के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन आज के महत्वपूर्ण मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. अपनी तूफानी रफ्तार से हारिस रऊफ ने कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है. आज भी वह भारत के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.
4- फखर जमान
विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमान किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर सकते हैं. लीग स्टेज में भारत के खिलाफ फखर बड़ी पारी नहीं खेल सके थे, लेकिन तीन चौके लगाकर उन्होंने अपने हुनर की झलकी जरूर दिखाई थी. आज भी भारतीय गेंदबाजों को फखर जमान को सस्ते में आउट करना होगा.
What's Your Reaction?