मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पूरा PAK शर्मसार; जानें क्या है मामला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा करने वाली है. जनवरी-फरवरी के समय होने वाले इस टूर पर 3 टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इसी बीच खबर आई है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल के लिए एक टीम लाहौर भेजी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड की चिंता कोई हैरत का विषय नहीं है, खासतौर पर जब कुछ दिन पहले ही इस्लामाबाद में धमाका हुआ हो. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने जिस टीम को लाहौर भेजा है, उनमें एक सुरक्षा सलाहकार, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के कुछ अधिकारी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया से आई ये टीम PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिल चुकी है. इस मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स और रिस्क मैनेजमेंट (जोखिम प्रबंधन) को लेकर बातचीत हुई. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के इस निर्णय का कारण इस्लामाबाद में हुआ धमाका है. कुछ सप्ताह पूर्व इस्लामाबाद में न्यायिक परिसर के पास धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई, वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इनमें से कई लोग पेशे से वकील थे. इस धमाके ने पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे. सुरक्षा को लेकर वातावरण इतना बिगड़ने लगा था कि उस समय श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान में थी. धमाके के बाद कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने अपने देश वापस जाने की बात कही थी. हालांकि बाद में श्रीलंकाई टीम सीरीज पूरी करके वापस लौटी थी. जनवरी-फरवरी में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान सीरीज ऑस्ट्रेलियाई टीम जनवरी-फरवरी के समय पाकिस्तान टूर पर जाएगी. जनवरी में उसे पाकिस्तान के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वहीं मार्च में दोनों टीमों के मध्य तीन ODI मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी. अभी तक PCB ने टी20 मैचों की तारीख और वेन्यू को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि तीनों मैच लाहौर में खेले जा सकते हैं. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स सेलेक्ट हुए

Dec 10, 2025 - 20:30
 0
मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पूरा PAK शर्मसार; जानें क्या है मामला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा करने वाली है. जनवरी-फरवरी के समय होने वाले इस टूर पर 3 टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इसी बीच खबर आई है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल के लिए एक टीम लाहौर भेजी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड की चिंता कोई हैरत का विषय नहीं है, खासतौर पर जब कुछ दिन पहले ही इस्लामाबाद में धमाका हुआ हो.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने जिस टीम को लाहौर भेजा है, उनमें एक सुरक्षा सलाहकार, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के कुछ अधिकारी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया से आई ये टीम PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिल चुकी है. इस मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स और रिस्क मैनेजमेंट (जोखिम प्रबंधन) को लेकर बातचीत हुई.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के इस निर्णय का कारण इस्लामाबाद में हुआ धमाका है. कुछ सप्ताह पूर्व इस्लामाबाद में न्यायिक परिसर के पास धमाका हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई, वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इनमें से कई लोग पेशे से वकील थे. इस धमाके ने पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे.

सुरक्षा को लेकर वातावरण इतना बिगड़ने लगा था कि उस समय श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान में थी. धमाके के बाद कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने अपने देश वापस जाने की बात कही थी. हालांकि बाद में श्रीलंकाई टीम सीरीज पूरी करके वापस लौटी थी.

जनवरी-फरवरी में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान सीरीज

ऑस्ट्रेलियाई टीम जनवरी-फरवरी के समय पाकिस्तान टूर पर जाएगी. जनवरी में उसे पाकिस्तान के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वहीं मार्च में दोनों टीमों के मध्य तीन ODI मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी. अभी तक PCB ने टी20 मैचों की तारीख और वेन्यू को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि तीनों मैच लाहौर में खेले जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड के 21 तो ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी IPL 2026 नीलामी में शामिल, जानें किस देश के कितने प्लेयर्स सेलेक्ट हुए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow