‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी

महाराष्ट्र में रविवार (28 जून, 2026) को होने वाले टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी TET 2026 की परीक्षा को पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया है. जिसे लेकर अब विपक्ष महाराष्ट्र में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस सरकार के साथ केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी शनिवार (27 जून, 2026) को महाराष्ट्र TET पेपर लीक को लेकर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है. नेता विपक्ष ने X प्लेटफॉर्म पर शेयर किया पोस्ट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार (27 जून, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, ‘एक और पेपर लीक. एक और परीक्षा रद्द. इस बार महाराष्ट्र का TET. देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है.’उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है.’  एक और पेपर लीक।एक और परीक्षा रद्द।इस बार महाराष्ट्र का TET।देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,यह युवाओं के भविष्य की चोरी है। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 27, 2026 BJP सरकार पेपर लीक सरकार बन चुकी है- कांग्रेस वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में पोस्ट साझा कर बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए उसे पेपर लीक सरकार करार दिया है. कांग्रेस पार्टी ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘एक और पेपर लीक. महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया है. कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है.’ एक और पेपर लीक ????महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया है। कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।BJP की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता। ये सरकार 'पेपर लीक सरकार' बन चुकी है। pic.twitter.com/ErIHxZWwJ2 — Congress (@INCIndia) June 27, 2026 पार्टी ने आगे कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता. ये सरकार पेपर लीक सरकार बन चुकी है.’ नरेंदर हो या देवेंदर, सबका पेपर लीक- कांग्रेस पेपर लीक सरकार pic.twitter.com/NOhbbfbvdF — Congress (@INCIndia) June 27, 2026 वहीं, एक अन्य X पोस्ट में कांग्रेस पार्टी ने पहले नीट यूजी 2026 की परीक्षा के पेपर लीक और अब महाराष्ट्र टीईटी के पेपर लीक का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. पार्टी ने लिखा, ‘नरेंदर हो या देवेंदर, सबका पेपर लीक.’  यह भी पढ़ेंः TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- 'युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?'

Jun 28, 2026 - 02:30
 0
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी

महाराष्ट्र में रविवार (28 जून, 2026) को होने वाले टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी TET 2026 की परीक्षा को पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया है. जिसे लेकर अब विपक्ष महाराष्ट्र में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस सरकार के साथ केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी शनिवार (27 जून, 2026) को महाराष्ट्र TET पेपर लीक को लेकर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है.

नेता विपक्ष ने X प्लेटफॉर्म पर शेयर किया पोस्ट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार (27 जून, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, ‘एक और पेपर लीक. एक और परीक्षा रद्द. इस बार महाराष्ट्र का TET. देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है.’उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है.’ 

BJP सरकार पेपर लीक सरकार बन चुकी है- कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में पोस्ट साझा कर बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए उसे पेपर लीक सरकार करार दिया है. कांग्रेस पार्टी ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘एक और पेपर लीक. महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया है. कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है.’

पार्टी ने आगे कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता. ये सरकार पेपर लीक सरकार बन चुकी है.’

नरेंदर हो या देवेंदर, सबका पेपर लीक- कांग्रेस

वहीं, एक अन्य X पोस्ट में कांग्रेस पार्टी ने पहले नीट यूजी 2026 की परीक्षा के पेपर लीक और अब महाराष्ट्र टीईटी के पेपर लीक का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है. पार्टी ने लिखा, ‘नरेंदर हो या देवेंदर, सबका पेपर लीक.’ 

यह भी पढ़ेंः TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- 'युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow