भारत-पाक सीमा पार कर कच्छ पहुंचा पाकिस्तानी प्रेमी जोड़ा, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित खड़ीर बेट क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव रतनपर के पास एक पाकिस्तानी नाबालिग प्रेमी जोड़ा अवैध रूप से सीमा पार करके भारत में घुसता हुआ पाया गया. दोनों को गांववालों ने शिव मंदिर के पास देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया और प्रारंभिक पूछताछ शुरू की. पूछताछ में पता चला कि लड़का 16 वर्ष और लड़की 15 वर्ष की है, और दोनों पाकिस्तान के थार पारकर जिले के इस्लामकोट कस्बे के लसरी गांव से हैं. वे बिना वैध दस्तावेजों के रतनपर गांव तक पहुंचे थे. सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला गंभीर सीमा उल्लंघन का है और सुरक्षा एजेंसियां अब इसमें अंतरराष्ट्रीय एंगल और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं. चूंकि दोनों नाबालिग हैं, इसलिए उनकी पहचान को छिपाया गया है और बाल अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. फिलहाल दोनों से आगे पूछताछ जारी है और मामले में और खुलासे होने की संभावना है. पकड़े गए दोनों नाबालिगों का कहना है कि वे पाकिस्तान के थारपारकर जिले के लसरी, इस्लामकोट के निवासी हैं. यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब पिछले हफ्ते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कच्छ के दौरे पर पहुंचे थे. चिंताजनक बात यह है कि दोनों जोड़े बॉर्डर से 40 किमी दूर पहुंच गए, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. पहले भी आ चुका है सीमा पार का मामला बता दें कि सीमा पार का यह पहला मामला नहीं है. इसी साल मार्च महीने में एक 18 वर्षीय पाकिस्तानी युवक कच्छ के खावड़ा रैन इलाके से पैदल भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया था. वह पारिवारिक विवाद के कारण घर से भागा था. वहीं कुछ महीने पहले एक 17 वर्षीय नाबालिग को पारिवारिक विवाद के बाद पाकिस्तान से कच्छ की सीमा पार करते पकड़ा गया था. रिपोर्ट- प्रवीण छावड़ा ये भी पढ़ें:- 'गंभीर मुद्दा, लेकिन फैसला संसद को करना होगा', ट्रांसजेंडर अधिकारों को लेकर दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित खड़ीर बेट क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव रतनपर के पास एक पाकिस्तानी नाबालिग प्रेमी जोड़ा अवैध रूप से सीमा पार करके भारत में घुसता हुआ पाया गया. दोनों को गांववालों ने शिव मंदिर के पास देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया और प्रारंभिक पूछताछ शुरू की. पूछताछ में पता चला कि लड़का 16 वर्ष और लड़की 15 वर्ष की है, और दोनों पाकिस्तान के थार पारकर जिले के इस्लामकोट कस्बे के लसरी गांव से हैं. वे बिना वैध दस्तावेजों के रतनपर गांव तक पहुंचे थे.
सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला गंभीर सीमा उल्लंघन का है और सुरक्षा एजेंसियां अब इसमें अंतरराष्ट्रीय एंगल और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं. चूंकि दोनों नाबालिग हैं, इसलिए उनकी पहचान को छिपाया गया है और बाल अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. फिलहाल दोनों से आगे पूछताछ जारी है और मामले में और खुलासे होने की संभावना है.
पकड़े गए दोनों नाबालिगों का कहना है कि वे पाकिस्तान के थारपारकर जिले के लसरी, इस्लामकोट के निवासी हैं. यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब पिछले हफ्ते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कच्छ के दौरे पर पहुंचे थे. चिंताजनक बात यह है कि दोनों जोड़े बॉर्डर से 40 किमी दूर पहुंच गए, जो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.
पहले भी आ चुका है सीमा पार का मामला
बता दें कि सीमा पार का यह पहला मामला नहीं है. इसी साल मार्च महीने में एक 18 वर्षीय पाकिस्तानी युवक कच्छ के खावड़ा रैन इलाके से पैदल भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया था. वह पारिवारिक विवाद के कारण घर से भागा था. वहीं कुछ महीने पहले एक 17 वर्षीय नाबालिग को पारिवारिक विवाद के बाद पाकिस्तान से कच्छ की सीमा पार करते पकड़ा गया था.
रिपोर्ट- प्रवीण छावड़ा
ये भी पढ़ें:- 'गंभीर मुद्दा, लेकिन फैसला संसद को करना होगा', ट्रांसजेंडर अधिकारों को लेकर दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
What's Your Reaction?