वरमाला के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया को लगाया गले, तो पापा सचिन का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें वीडियो

Sachin Tendulkar Reaction on Arjun Tendulkar Saaniya Chandok Wedding: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए. उन्होंने सानिया चंडोक संग शादी रचाई और वेडिंग सेरेमनी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्यों के अलावा मित्रगण और क्रिकेट जगत की कुछ जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन ने सानिया को गले लगाया और इस क्षण को देख सचिन तेंदुलकर अपनी मुस्कुराहट छिपा नहीं पाए. वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को वरमाला पहनाई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. यह सब देख सचिन तेंदुलकर मुस्कुराने लगे और अर्जुन-सानिया पर फूल फेंके. बता दें कि क्रिकेट जगत में अच्छी खासी पहचान बना चुके अर्जुन को फैंस और क्रिकेट जगत की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं. Arjun Tendulkar, the son of Sachin Tendulkar, got married to Saaniya Chandhok today in Mumbai.❤️Congratulations to Arjun and Saaniya. Best wishes for a happy life together. ???? pic.twitter.com/HhkU9is64F — ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) March 5, 2026 अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जारी हुई थी और सानिया काफी समय से सारा तेंदुलकर की भी अच्छी दोस्त रही हैं. अर्जुन और सानिया पहले दोस्त बने और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदलती चली गई. जैसा कि सब जानते हैं कि अर्जुन पेशे से एक क्रिकेटर हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा की टीम के लिए खेलते हैं. अर्जुन IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए खेलेंगे, जिसने ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. दूसरी ओर सानिया चंडोक अपना बिजनेस चलाती हैं. वो Mr Paws Pet and Spa की फाउंडर हैं. यह कंपनी पालतू जानवरों की केयर और ग्रूमिंग सेवाएं प्रदान करती है. इससे पहले 13 अगस्त, 2025 के दिन अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई हुई थी. यह सगाई समारोह मुंबई स्थित घई परिवार के आवास पर हुआ था. सानिया, एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके दादा रवि घई, ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन हैं. यह भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ उगला जहर तो मोहम्मद कैफ ने लगाई क्लास, USA वाली हार दिलाई याद

Mar 5, 2026 - 18:30
 0
वरमाला के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया को लगाया गले, तो पापा सचिन का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें वीडियो

Sachin Tendulkar Reaction on Arjun Tendulkar Saaniya Chandok Wedding: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए. उन्होंने सानिया चंडोक संग शादी रचाई और वेडिंग सेरेमनी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्यों के अलावा मित्रगण और क्रिकेट जगत की कुछ जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन ने सानिया को गले लगाया और इस क्षण को देख सचिन तेंदुलकर अपनी मुस्कुराहट छिपा नहीं पाए.

वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को वरमाला पहनाई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. यह सब देख सचिन तेंदुलकर मुस्कुराने लगे और अर्जुन-सानिया पर फूल फेंके. बता दें कि क्रिकेट जगत में अच्छी खासी पहचान बना चुके अर्जुन को फैंस और क्रिकेट जगत की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं.

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जारी हुई थी और सानिया काफी समय से सारा तेंदुलकर की भी अच्छी दोस्त रही हैं. अर्जुन और सानिया पहले दोस्त बने और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदलती चली गई.

जैसा कि सब जानते हैं कि अर्जुन पेशे से एक क्रिकेटर हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा की टीम के लिए खेलते हैं. अर्जुन IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए खेलेंगे, जिसने ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था. दूसरी ओर सानिया चंडोक अपना बिजनेस चलाती हैं. वो Mr Paws Pet and Spa की फाउंडर हैं. यह कंपनी पालतू जानवरों की केयर और ग्रूमिंग सेवाएं प्रदान करती है.

इससे पहले 13 अगस्त, 2025 के दिन अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई हुई थी. यह सगाई समारोह मुंबई स्थित घई परिवार के आवास पर हुआ था. सानिया, एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके दादा रवि घई, ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन हैं.

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ उगला जहर तो मोहम्मद कैफ ने लगाई क्लास, USA वाली हार दिलाई याद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow