RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

IPL 2026 Points Table, Orange-Purple Cap Update: बीते शनिवार (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 36वां मैच खेला गया. मुकाबले में हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल कर खुद को प्वाइंट्स टेबल में ऊपर पहुंचा दिया है. दूसरी तरफ, हारने वाली राजस्थान को नुकसान हुआ. इसके अलावा मुकाबले के जरिए ऑरेंज कैप में भी बदलाव देखने को मिला है. तो आइए जानते हैं कि ताजा अपडेट क्या है.  जीत के साथ हैदराबाद ने लगाई छलांग  मुकाबला जीतने के साथ हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है. यह सीजन में टीम की पांचवीं जीत रही. 8 मैच खेल चुकी हैदराबाद ने 3 में हार का सामना किया है. टीम के पास 10 प्वाइंट्स और +0.815 का नेट रनरेट है.  हार के साथ राजस्थान को हुआ नुकसान हारने वाली राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर आ गई है. यह सीजन में टीम की तीसरी हार रही. 8 मैच खेल चुकी राजस्थान ने 5 में जीत हासिल की है. अब टीम के पास 10 प्वाइंट्स और +0.602 का नेट रनरेट है.  टेबल की टॉप-4 टीमें अगर टेबल की टॉप-4 टीमों पर नजर डालें, तो पंजाब किंग्स 13 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर नजर आती है. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर नजर आती है. तीनों ही टीमों के पास 10-10-10 प्वाइंट्स हैं, नेट रनरेट के चलते पोजीशन में फर्क है.  ऐसा है पूरा प्वाइंट्स टेबल  स्थान टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट 1 पंजाब किंग्स 7 6 0 1 13 +1.333 2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 5 2 0 10 +1.101 3 सनराइजर्स हैदराबाद 8 5 3 0 10 +0.815 4 राजस्थान रॉयल्स 8 5 3 0 10 +0.602 5 चेन्नई सुपर किंग्स 7 3 4 0 6 +0.118 6 दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 0 6 -0.184 7 गुजरात टाइटंस 7 3 4 0 6 -0.790 8 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 4 -0.736 9 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 2 5 0 4 -1.277 10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 3 -0.879 ऑरेंज कैप  अभिषेक शर्मा ने राजस्थान के खिलाफ चेज में शानदार पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 57 रन स्कोर करके ऑरेंज कैप अपने सिर सजा लिया है. अभिषेक अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 54.29 की औसत और 212.29 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 380 रन बना चुके हैं.  पर्पल कैप  पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के सिर पर विराजमान है. कंबोज ने अब तक 7 मैचों में 14 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. लिस्ट में ईशान मलिंगा 14 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. हालांकि उन्होंने 8 मैचों में यह विकेट चटकाए हैं.    यह भी पढ़ें: 'हमने बहुत सारे कैच...', SRH के खिलाफ राजस्थान को क्यों मिली हार? रियान पराग ने एक लाइन में दिया जवाब

Apr 26, 2026 - 15:30
 0
RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

IPL 2026 Points Table, Orange-Purple Cap Update: बीते शनिवार (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 36वां मैच खेला गया. मुकाबले में हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल कर खुद को प्वाइंट्स टेबल में ऊपर पहुंचा दिया है. दूसरी तरफ, हारने वाली राजस्थान को नुकसान हुआ. इसके अलावा मुकाबले के जरिए ऑरेंज कैप में भी बदलाव देखने को मिला है. तो आइए जानते हैं कि ताजा अपडेट क्या है. 

जीत के साथ हैदराबाद ने लगाई छलांग 

मुकाबला जीतने के साथ हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है. यह सीजन में टीम की पांचवीं जीत रही. 8 मैच खेल चुकी हैदराबाद ने 3 में हार का सामना किया है. टीम के पास 10 प्वाइंट्स और +0.815 का नेट रनरेट है. 

हार के साथ राजस्थान को हुआ नुकसान

हारने वाली राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर आ गई है. यह सीजन में टीम की तीसरी हार रही. 8 मैच खेल चुकी राजस्थान ने 5 में जीत हासिल की है. अब टीम के पास 10 प्वाइंट्स और +0.602 का नेट रनरेट है. 

टेबल की टॉप-4 टीमें

अगर टेबल की टॉप-4 टीमों पर नजर डालें, तो पंजाब किंग्स 13 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर नजर आती है. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर नजर आती है. तीनों ही टीमों के पास 10-10-10 प्वाइंट्स हैं, नेट रनरेट के चलते पोजीशन में फर्क है. 

ऐसा है पूरा प्वाइंट्स टेबल 

स्थान टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 7 6 0 1 13 +1.333
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 5 2 0 10 +1.101
3 सनराइजर्स हैदराबाद 8 5 3 0 10 +0.815
4 राजस्थान रॉयल्स 8 5 3 0 10 +0.602
5 चेन्नई सुपर किंग्स 7 3 4 0 6 +0.118
6 दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 0 6 -0.184
7 गुजरात टाइटंस 7 3 4 0 6 -0.790
8 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 4 -0.736
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 2 5 0 4 -1.277
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 3 -0.879

ऑरेंज कैप 

अभिषेक शर्मा ने राजस्थान के खिलाफ चेज में शानदार पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 57 रन स्कोर करके ऑरेंज कैप अपने सिर सजा लिया है. अभिषेक अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 54.29 की औसत और 212.29 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 380 रन बना चुके हैं. 

पर्पल कैप 

पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के सिर पर विराजमान है. कंबोज ने अब तक 7 मैचों में 14 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. लिस्ट में ईशान मलिंगा 14 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. हालांकि उन्होंने 8 मैचों में यह विकेट चटकाए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: 'हमने बहुत सारे कैच...', SRH के खिलाफ राजस्थान को क्यों मिली हार? रियान पराग ने एक लाइन में दिया जवाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow