समीर रिजवी ने बजाई मुंबई की बैंड, अकेले दिल्ली को जिताया मैच; DC की लगातार दूसरी जीत

Sameer Rizvi IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे. जवाब में समीर रिजवी के 90 रनों की बदौलत दिल्ली ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य को चेज कर दिया. यह आईपीएल 2026 में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है. समीर रिजवी ने मचाया बवंडर 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ एक रन बना पाए, वहीं नीतीश राना खाता तक नहीं खोल पाए. मगर समीर रिजवी एक अलग ही मूड़ में मैदान पर उतरे थे. उन्होंने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की और पचास पूरा करने के बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्ला घुमाना शुरू कर दिया. उन्होंने 51 गेंद में 90 रनों की पारी खेल 7 चौके और 7 ही छक्के लगाए. रिजवी अब सिर्फ 2 मैचों में 160 रन बना चुके हैं. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाया था. रिजवी ने पथुम निसांका के साथ मिलकर 66 रन और डेविड मिलर के साथ 78 रनों की पार्टनरशिप की. सूर्यकुमार का अर्धशतक बेकार बीमार होने के चलते इस मैच में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे थे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की और दबाव भारी परिस्थिति में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने भी 35 रनों का योगदान दिया, लेकिन समीर रिजवी की 90 रनों की यादगार पारी के आगे सब फीका पड़ गया. दिल्ली की लगातार दूसरी जीत अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया है. पहले मैच में उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी. अब उसने मुंबई इंडियंस को भी 6 विकेट से हराकर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. यह भी पढ़ें: Who is Prashant Veer: रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले 'धुरंधर' खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं 14.2 करोड़ लेने वाले प्रशांत वीर?

Apr 5, 2026 - 00:30
 0
समीर रिजवी ने बजाई मुंबई की बैंड, अकेले दिल्ली को जिताया मैच; DC की लगातार दूसरी जीत

Sameer Rizvi IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे. जवाब में समीर रिजवी के 90 रनों की बदौलत दिल्ली ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य को चेज कर दिया. यह आईपीएल 2026 में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है.

समीर रिजवी ने मचाया बवंडर

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ एक रन बना पाए, वहीं नीतीश राना खाता तक नहीं खोल पाए.

मगर समीर रिजवी एक अलग ही मूड़ में मैदान पर उतरे थे. उन्होंने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की और पचास पूरा करने के बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्ला घुमाना शुरू कर दिया. उन्होंने 51 गेंद में 90 रनों की पारी खेल 7 चौके और 7 ही छक्के लगाए. रिजवी अब सिर्फ 2 मैचों में 160 रन बना चुके हैं. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाया था. रिजवी ने पथुम निसांका के साथ मिलकर 66 रन और डेविड मिलर के साथ 78 रनों की पार्टनरशिप की.

सूर्यकुमार का अर्धशतक बेकार

बीमार होने के चलते इस मैच में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे थे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की और दबाव भारी परिस्थिति में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने भी 35 रनों का योगदान दिया, लेकिन समीर रिजवी की 90 रनों की यादगार पारी के आगे सब फीका पड़ गया.

दिल्ली की लगातार दूसरी जीत

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया है. पहले मैच में उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी. अब उसने मुंबई इंडियंस को भी 6 विकेट से हराकर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है.

यह भी पढ़ें:

Who is Prashant Veer: रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले 'धुरंधर' खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं 14.2 करोड़ लेने वाले प्रशांत वीर?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow