ये भारतीय प्लेयर बदलने जा रहा टीम, BCCI के पास पहुंचा मामला; जानें पूरी स्टोरी

Prithvi Shaw Writes Letter To Mumbai Cricket Association: भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई स्टेट टीम को छोड़कर दूसरी टीम के लिए खेलने की इच्छाई जताई है. जिसके लिए शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशेन को एक पत्र भी लिखा है. उन्होंने एमसीए से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की मांग की है. ये मामला अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास पहुंच गया है. बता दें कि ये अभी तक नहीं पता चला है कि शॉ किस टीम के लिए खेलना चाहते हैं.  शॉ ने एमसीए को लिखा पत्र मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को कंफर्म किया कि शॉ ने ट्रांसफर के लिए एसोसिएशन ने एनओसी की मांग की है. उन्होंने कहा, “हां, हमें उससे एक पत्र मिला है और इसे मंजूरी के लिए एपेक्स काउंसिल मेंबर्स अथवा BCCI अधिकारियों के पास भेज दिया गया है और उम्मीद है कि इस पर शाम तक फैसला आ जाएगा.” शॉ ने एमसीए को दिए पत्र में लिखा है कि, “मेरे करियर के इस पड़ाव पर, मुझे एक ऐसा अवसर मिला है जिससे मैं एक अन्य स्टेट एसोसिएशन, जिसे मैं मानता हूं कि क्रिकेटर के रूप में मेरे विकास और ग्रोथ में और योगदान मिलेगा. इस बात को ध्यान रखते हुए, मैं आपसे निवेदन करता हूं कि मुझे एक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी करें ताकि मैं आने वाले डोमेस्टिक सीजन में नए स्टेट एसोसिएशन का आधिकारिक रूप से प्रतिनिधित्व कर सकूं.” शॉ ने आगे लिखा, “कृपया आश्वस्त रहें कि ये फैसला मैं बहुत सोच-विचार और एमसीए के प्रति सम्मान के साथ लिया है. मैं सालों से मिले मार्गदर्शन और प्लेटफॉर्म  के लिए एमसीए के प्रति हमेशा आभारी रहूंगा.” मुंबई टीम से ड्रॉप हो चुके हैं शॉ शॉ पिछले साल दिसंबर से ही मुंबई की डोमेस्टिक टीम से बाहर चल रहे हैं. टीम ने उन्हें पहले रणजी ट्रॉफी में फिटनेस का हवाला देकर ड्रॉप किया गया था. शॉ ने आखिरी मैच मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेला था. शॉ को इस पार के आईपीएल सीजन में भी किसी टीम ने नहीं खरीदा था. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लीड्स में बनाने होंगे इतने रन, कितने टारगेट पर जीत हो जाएगी पक्की! यहां जानें

Jun 23, 2025 - 17:30
 0
ये भारतीय प्लेयर बदलने जा रहा टीम, BCCI के पास पहुंचा मामला; जानें पूरी स्टोरी

Prithvi Shaw Writes Letter To Mumbai Cricket Association: भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई स्टेट टीम को छोड़कर दूसरी टीम के लिए खेलने की इच्छाई जताई है. जिसके लिए शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशेन को एक पत्र भी लिखा है. उन्होंने एमसीए से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की मांग की है. ये मामला अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास पहुंच गया है. बता दें कि ये अभी तक नहीं पता चला है कि शॉ किस टीम के लिए खेलना चाहते हैं. 

शॉ ने एमसीए को लिखा पत्र

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को कंफर्म किया कि शॉ ने ट्रांसफर के लिए एसोसिएशन ने एनओसी की मांग की है. उन्होंने कहा, “हां, हमें उससे एक पत्र मिला है और इसे मंजूरी के लिए एपेक्स काउंसिल मेंबर्स अथवा BCCI अधिकारियों के पास भेज दिया गया है और उम्मीद है कि इस पर शाम तक फैसला आ जाएगा.”

शॉ ने एमसीए को दिए पत्र में लिखा है कि, “मेरे करियर के इस पड़ाव पर, मुझे एक ऐसा अवसर मिला है जिससे मैं एक अन्य स्टेट एसोसिएशन, जिसे मैं मानता हूं कि क्रिकेटर के रूप में मेरे विकास और ग्रोथ में और योगदान मिलेगा. इस बात को ध्यान रखते हुए, मैं आपसे निवेदन करता हूं कि मुझे एक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी करें ताकि मैं आने वाले डोमेस्टिक सीजन में नए स्टेट एसोसिएशन का आधिकारिक रूप से प्रतिनिधित्व कर सकूं.”

शॉ ने आगे लिखा, “कृपया आश्वस्त रहें कि ये फैसला मैं बहुत सोच-विचार और एमसीए के प्रति सम्मान के साथ लिया है. मैं सालों से मिले मार्गदर्शन और प्लेटफॉर्म  के लिए एमसीए के प्रति हमेशा आभारी रहूंगा.”

मुंबई टीम से ड्रॉप हो चुके हैं शॉ

शॉ पिछले साल दिसंबर से ही मुंबई की डोमेस्टिक टीम से बाहर चल रहे हैं. टीम ने उन्हें पहले रणजी ट्रॉफी में फिटनेस का हवाला देकर ड्रॉप किया गया था. शॉ ने आखिरी मैच मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेला था. शॉ को इस पार के आईपीएल सीजन में भी किसी टीम ने नहीं खरीदा था.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को लीड्स में बनाने होंगे इतने रन, कितने टारगेट पर जीत हो जाएगी पक्की! यहां जानें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow