अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! आ गया टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर अपडेट, भारतीय कोच ने बताया

Morne Morkel on Abhishek Sharma Dropped: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अब तक तीनों पारियों में 'जीरो' पर आउट हुए हैं. इस खराब फॉर्म के कारण उन संभावनाओं को तूल मिला है कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा सकता है. सुपर-8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा. उससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने एक ही झटके में सब साफ कर दिया है. क्या अभिषेक शर्मा होंगे बाहर? शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक शर्मा के ड्रॉप होने की संभावना को लेकर कहा, "अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने पर कोई भी चर्चा नहीं हुई है. हमें विश्वास है कि वो अच्छा करके दिखाएंगे. वो नेट्स में गेंद को बढ़िया तरीके से हिट कर रहे हैं, वो जरूर वापसी करेंगे." 'जीरो' की हैट्रिक अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की शुरुआत में अजब-गजब कीर्तिमान रच दिया है. पहले यूएसए, फिर पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे. बताया गया था कि यूएसए के साथ मैच में बीमार होते हुए भी अभिषेक बैटिंग करने उतरे थे. उसके बाद बीमारी के कारण नामीबिया के साथ नहीं खेल पाए थे. मगर वापसी के बाद भी दोनों मैचों में किस्मत उनके साथ नहीं रही. अभिषेक शर्मा इस साल बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पिछली 7 टी20 पारियों में वो पांच बार 'जीरो' पर आउट हुए हैं. इस साल 8 पारियों में अभिषेक ने 182 रन बनाए हैं. पांच पारियों में खाता तक नहीं खोल पाएं. ऐसा नहीं है कि अभिषेक का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है. बाकी 3 पारियों में उन्होंने 2 अर्धशतक समेत 182 रन बनाए हैं और इस साल उनका स्ट्राइक रेट अब भी 224 के ऊपर है. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को भड़काया, मोहसिन नकवी के प्रोपेगेंडा की खुल गई पोल, टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर बड़ा खुलासा

Feb 20, 2026 - 21:30
 0
अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! आ गया टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर अपडेट, भारतीय कोच ने बताया

Morne Morkel on Abhishek Sharma Dropped: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अब तक तीनों पारियों में 'जीरो' पर आउट हुए हैं. इस खराब फॉर्म के कारण उन संभावनाओं को तूल मिला है कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा सकता है. सुपर-8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा. उससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने एक ही झटके में सब साफ कर दिया है.

क्या अभिषेक शर्मा होंगे बाहर?

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक शर्मा के ड्रॉप होने की संभावना को लेकर कहा, "अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने पर कोई भी चर्चा नहीं हुई है. हमें विश्वास है कि वो अच्छा करके दिखाएंगे. वो नेट्स में गेंद को बढ़िया तरीके से हिट कर रहे हैं, वो जरूर वापसी करेंगे."

'जीरो' की हैट्रिक

अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की शुरुआत में अजब-गजब कीर्तिमान रच दिया है. पहले यूएसए, फिर पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे. बताया गया था कि यूएसए के साथ मैच में बीमार होते हुए भी अभिषेक बैटिंग करने उतरे थे. उसके बाद बीमारी के कारण नामीबिया के साथ नहीं खेल पाए थे. मगर वापसी के बाद भी दोनों मैचों में किस्मत उनके साथ नहीं रही.

अभिषेक शर्मा इस साल बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पिछली 7 टी20 पारियों में वो पांच बार 'जीरो' पर आउट हुए हैं. इस साल 8 पारियों में अभिषेक ने 182 रन बनाए हैं. पांच पारियों में खाता तक नहीं खोल पाएं. ऐसा नहीं है कि अभिषेक का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है. बाकी 3 पारियों में उन्होंने 2 अर्धशतक समेत 182 रन बनाए हैं और इस साल उनका स्ट्राइक रेट अब भी 224 के ऊपर है.

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश को भड़काया, मोहसिन नकवी के प्रोपेगेंडा की खुल गई पोल, टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर बड़ा खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow