Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने लिए 9 विकेट? कैसे और किसकी वजह से सपना हुआ चकनाचूर?
Jasprit Bumrah In Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली. वहीं जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खड़े थे. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और विपक्षी टीम को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. जसप्रीत बुमराह के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट चटकाए, लेकिन बुमराह को इस इनिंग में 9 विकेट मिल सकते थे. बुमराह ने इतनी सटीक गेंदबाजी की, फिर भी हाथ में आए हुए विकेट भी फिसल गए. इस बात का जिक्र भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी किया. सचिन ने बुमराह के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने सबसे पहले बुमराह को पांच विकेट लेने के लिए बधाई दी. सचिन ने आगे लिखा कि 'एक नो बॉल और तीन मौके आपके और 9 विकेट के बीच खड़े थे. बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह से अपनी गेंदबाजी में फंसा रखा था. बुमराह ने जब गेंद फेंकी, तब तीन कैच भारतीय फील्डरों के हाथ से निकल गए, जिसमें से एक कैच रवींद्र जडेजा और एक यशस्वी जायसवाल से छूटा. वहीं बुमराह की एक गेंद पर कैच भी पकड़ा गया, तब वो गेंद नो-बॉल हो गई. इसके बावजूद बुमराह ने पांच विकेट लिए. बुमराह की गेंदों पर वो कैच पकड़े जाते और नो-बॉल न होती, तब इंग्लैंड की टीम काफी पहले ऑल आउट हो जाती. इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए. दोनों टीमों की पहली इनिंग के बाद भारत के पास 6 रनों की बढ़त रही. बुमराह के अलावा किसने लिए विकेट? मैच के दूसरे दिन जब इंग्लैंड की टीम पहली पारी खेलने उतरी, तब उस दिन भारत के बाकी सभी गेंदबाज फ्लॉप साबित हो रहे थे, लेकिन तब भी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन इंग्लिश बैट्समैन को वापस पवेलियन भेज दिया. मैच के तीसरे दिन भारत के सभी गेंदबाजों ने लय हासिल कर ली. इंग्लैंड की पहली पारी में बुमराह के 5 विकेट के अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए. यह भी पढ़ें IND vs ENG: बैटिंग से पहले कॉपी पर क्या लिख रहे थे साई सुदर्शन? पेन के साथ कैमरे में कैद हुआ पूरा वीडियो
Jasprit Bumrah In Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली. वहीं जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खड़े थे. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और विपक्षी टीम को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
जसप्रीत बुमराह के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट चटकाए, लेकिन बुमराह को इस इनिंग में 9 विकेट मिल सकते थे. बुमराह ने इतनी सटीक गेंदबाजी की, फिर भी हाथ में आए हुए विकेट भी फिसल गए. इस बात का जिक्र भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी किया. सचिन ने बुमराह के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने सबसे पहले बुमराह को पांच विकेट लेने के लिए बधाई दी. सचिन ने आगे लिखा कि 'एक नो बॉल और तीन मौके आपके और 9 विकेट के बीच खड़े थे.
बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह से अपनी गेंदबाजी में फंसा रखा था. बुमराह ने जब गेंद फेंकी, तब तीन कैच भारतीय फील्डरों के हाथ से निकल गए, जिसमें से एक कैच रवींद्र जडेजा और एक यशस्वी जायसवाल से छूटा. वहीं बुमराह की एक गेंद पर कैच भी पकड़ा गया, तब वो गेंद नो-बॉल हो गई. इसके बावजूद बुमराह ने पांच विकेट लिए. बुमराह की गेंदों पर वो कैच पकड़े जाते और नो-बॉल न होती, तब इंग्लैंड की टीम काफी पहले ऑल आउट हो जाती. इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए. दोनों टीमों की पहली इनिंग के बाद भारत के पास 6 रनों की बढ़त रही.
बुमराह के अलावा किसने लिए विकेट?
मैच के दूसरे दिन जब इंग्लैंड की टीम पहली पारी खेलने उतरी, तब उस दिन भारत के बाकी सभी गेंदबाज फ्लॉप साबित हो रहे थे, लेकिन तब भी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन इंग्लिश बैट्समैन को वापस पवेलियन भेज दिया. मैच के तीसरे दिन भारत के सभी गेंदबाजों ने लय हासिल कर ली. इंग्लैंड की पहली पारी में बुमराह के 5 विकेट के अलावा, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें
What's Your Reaction?