'मैं खुद बनवाऊंगी गंगासागर में पुल, 5 जनवरी को...', केंद्र सरकार पर आरोप लगा ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक सभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुद से गंगासागर पुल बनवाने की बात कही है. सीएम बनर्जी ने सोमवार को न्यू टाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि दुर्गा आंगन के निर्माण से रोजगार पैदा होगा. अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.  'मुझे भारत से प्यार है, सभी धर्मों से प्यार है' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कई लोगों ने कहा है कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं, लेकिन मैं धर्मनिरपेक्ष हूं. सभी धर्मों में विश्वास करती हूं. मुझे बंगाल से प्यार है. मुझे भारत से प्यार है. हम सभी जातियों और सभी धर्मों से प्यार करते हैं. यही हमारी विचाराधारा है.  VIDEO | Kolkata: "The laying of the foundation stone for Durga Angan will be a 'historic day' for Bengal," says Bengal CM Mamata Banerjee.(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bh2jXrMdaH — Press Trust of India (@PTI_News) December 29, 2025 केंद्र से कहा था, लेकिन अब खुद बनवाऊंगी गंगासागर पुल: ममता उन्होंने कहा, 'हर व्यक्ति का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है. मैं केंद्र सरकार से गंगासागर में पुल बनवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब मैं इसे खुद बनवाऊंगी. मैं 5 जनवरी को इसकी नीव रखूंगी. अगले दो सालों में यह पुल जनता के लिए तैयार हो जाएगा. जनवरी के दूसरे हफ्ते में हम सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं.' 'मैं सभी धर्मों को कार्यक्रम में जाती हूं' उन्होंने कहा, मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होती हूं. जब मैं गुरुद्वारा जाती हूं, तो कोई सवाल नहीं उठता. अगर मैं ईद के कार्यक्रम में जाती हूं तो कुछ लोगों को आपत्ति होती है.  न्यू टाउन दुर्गा आंगन का शिलान्यास पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता के न्यू टाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास किया. यह मंदिर करीबन 15 एकड़ में बनेगा. ममता सरकार ने इसके लिए 263 करोड़ का फंड जारी करेगी. यह अगले दो साल में पूरा होगा. शहीदी दिवस के दिन ममता बनर्जी ने मां दुर्गा को समर्पित मंदिर बनाने का ऐलान किया था. 

Dec 29, 2025 - 19:30
 0
'मैं खुद बनवाऊंगी गंगासागर में पुल, 5 जनवरी को...', केंद्र सरकार पर आरोप लगा ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक सभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुद से गंगासागर पुल बनवाने की बात कही है. सीएम बनर्जी ने सोमवार को न्यू टाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि दुर्गा आंगन के निर्माण से रोजगार पैदा होगा. अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. 

'मुझे भारत से प्यार है, सभी धर्मों से प्यार है'

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कई लोगों ने कहा है कि मैं तुष्टीकरण कर रही हूं, लेकिन मैं धर्मनिरपेक्ष हूं. सभी धर्मों में विश्वास करती हूं. मुझे बंगाल से प्यार है. मुझे भारत से प्यार है. हम सभी जातियों और सभी धर्मों से प्यार करते हैं. यही हमारी विचाराधारा है. 

केंद्र से कहा था, लेकिन अब खुद बनवाऊंगी गंगासागर पुल: ममता

उन्होंने कहा, 'हर व्यक्ति का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है. मैं केंद्र सरकार से गंगासागर में पुल बनवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब मैं इसे खुद बनवाऊंगी. मैं 5 जनवरी को इसकी नीव रखूंगी. अगले दो सालों में यह पुल जनता के लिए तैयार हो जाएगा. जनवरी के दूसरे हफ्ते में हम सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर की नींव रखने जा रहे हैं.'

'मैं सभी धर्मों को कार्यक्रम में जाती हूं'

उन्होंने कहा, मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होती हूं. जब मैं गुरुद्वारा जाती हूं, तो कोई सवाल नहीं उठता. अगर मैं ईद के कार्यक्रम में जाती हूं तो कुछ लोगों को आपत्ति होती है. 

न्यू टाउन दुर्गा आंगन का शिलान्यास

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता के न्यू टाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास किया. यह मंदिर करीबन 15 एकड़ में बनेगा. ममता सरकार ने इसके लिए 263 करोड़ का फंड जारी करेगी. यह अगले दो साल में पूरा होगा. शहीदी दिवस के दिन ममता बनर्जी ने मां दुर्गा को समर्पित मंदिर बनाने का ऐलान किया था. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow