3000 दो और एक साल तक टोल फ्री, 15 अगस्त से केंद्र सरकार जारी करेगी नई सेवा

Union Government Annual Toll Pass: देश में 15 अगस्त से लागू हो जाएगा एक ऐसा नया सिस्टम, जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को साल भर के लिए टोल पास जारी किया जाने लगेगा. लोग अपनी सुविधा अनुसार यह सालाना पास ले सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति यह पास लेता है तो सालभर में वह 200 टोल पर बिना किसी पैसा दिए आना जाना कर सकता है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार (18 जून, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी सार्वजनिक की. एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है. यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा" उन्होंने आगे कहा, "यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा" महत्वपूर्ण घोषणा। ????एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए… — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 18, 2025 पास बनाने और अपडेट करने के लिए ऐप और वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा केंद्रीय मंत्री ने कहा, “वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI/MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी. यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहे चिंताओं को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी.” पास का उद्देश्य टोल प्लाजाओं पर विवाद को खत्म करना और यात्रा आसान बनाना है- मंत्री केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इस सालाना पास के लागू होने के बाद प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है." इस योजना से बचेंगे टोल प्लाजाओं पर खर्च होने वाले कई हजार रुपये उदाहरण के तौर पर यदि किसी व्यक्ति को सड़क मार्ग से दिल्ली से बनारस तक आना-जाना है तो उसको टोल पर करीब 3000 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं. अगर साल भर में दो से तीन बार इसी तरह से आना-जाना लगा रहा तो 9000 से 10,000 रुपये खर्च हो सकता है, पर अगर 3000 रुपये के सालाना पास को लिया जाता है तो कई हजार रुपए बच सकते है. ऐसे में यह पास उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, जिनको राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल कर लगातार टोल पर पैसा देना पड़ता था, क्योंकि इसके जरिए 3000 रुपये सालाना देकर 200 टोल बूथ बिना और किसी खर्च के पार किए जा सकते हैं. हालांकि यहां यह साफ कर देना भी जरूरी है कि सालाना पास लेना किसी तरह की बाध्यता नहीं होगी, लेकिन जो लोग सालाना पास लेना चाहते हैं वह इसका लाभ उठा सकते है.

Jun 18, 2025 - 16:30
 0
3000 दो और एक साल तक टोल फ्री, 15 अगस्त से केंद्र सरकार जारी करेगी नई सेवा

Union Government Annual Toll Pass: देश में 15 अगस्त से लागू हो जाएगा एक ऐसा नया सिस्टम, जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को साल भर के लिए टोल पास जारी किया जाने लगेगा. लोग अपनी सुविधा अनुसार यह सालाना पास ले सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति यह पास लेता है तो सालभर में वह 200 टोल पर बिना किसी पैसा दिए आना जाना कर सकता है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार (18 जून, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी सार्वजनिक की.

एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है. यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा"

उन्होंने आगे कहा, "यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा"

पास बनाने और अपडेट करने के लिए ऐप और वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI/MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी. यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहे चिंताओं को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी.”

पास का उद्देश्य टोल प्लाजाओं पर विवाद को खत्म करना और यात्रा आसान बनाना है- मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "इस सालाना पास के लागू होने के बाद प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है."

इस योजना से बचेंगे टोल प्लाजाओं पर खर्च होने वाले कई हजार रुपये

उदाहरण के तौर पर यदि किसी व्यक्ति को सड़क मार्ग से दिल्ली से बनारस तक आना-जाना है तो उसको टोल पर करीब 3000 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं. अगर साल भर में दो से तीन बार इसी तरह से आना-जाना लगा रहा तो 9000 से 10,000 रुपये खर्च हो सकता है, पर अगर 3000 रुपये के सालाना पास को लिया जाता है तो कई हजार रुपए बच सकते है. ऐसे में यह पास उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, जिनको राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल कर लगातार टोल पर पैसा देना पड़ता था, क्योंकि इसके जरिए 3000 रुपये सालाना देकर 200 टोल बूथ बिना और किसी खर्च के पार किए जा सकते हैं.

हालांकि यहां यह साफ कर देना भी जरूरी है कि सालाना पास लेना किसी तरह की बाध्यता नहीं होगी, लेकिन जो लोग सालाना पास लेना चाहते हैं वह इसका लाभ उठा सकते है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow