मेलबर्न टेस्ट में जोश टंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमटी
Australia Batting Fails In The Melbourne Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुक्रवार यानी 26 दिसंबर, 2025 से मेलबर्न में शुरू हो गया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई. सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट की शुरुआत से पहले इंग्लैंड को तेज गेंदबाजी का डर दिखाया था, लेकिन खुद ही इस चक्रव्यूह में फंस गई. टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया. मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी हुई फेल पिछली मैच के शतकवीर हेड और कैरी नहीं चले, तो इस टेस्ट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा. स्मिथ महज 9 रन बना सके. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल नेसर ने अगर 35 रन की पारी नहीं खेली होती, तो ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी खराब होती. नेसर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए. जोश टंग ने मेलबर्न टेस्ट में की घातक गेंदबाजी इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे. टंग ने 11.2 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए. टंग ने जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड का विकेट लिया. गस एटकिंसन ने 14 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. एटकिंसन ने हेड और उस्मान ख्वाजा के अहम विकेट चटकाया. कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला. एशेज सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट गंवाकर सीरीज हार चुकी इंग्लैंड के पास इस टेस्ट में जीत का मौका है. अगर इंग्लैंड पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त लेने में कामयाब रहती है, तो दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया जा सकता है.
Australia Batting Fails In The Melbourne Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुक्रवार यानी 26 दिसंबर, 2025 से मेलबर्न में शुरू हो गया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई. सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट की शुरुआत से पहले इंग्लैंड को तेज गेंदबाजी का डर दिखाया था, लेकिन खुद ही इस चक्रव्यूह में फंस गई. टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया.
मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी हुई फेल
पिछली मैच के शतकवीर हेड और कैरी नहीं चले, तो इस टेस्ट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा. स्मिथ महज 9 रन बना सके. आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल नेसर ने अगर 35 रन की पारी नहीं खेली होती, तो ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी खराब होती. नेसर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए.
जोश टंग ने मेलबर्न टेस्ट में की घातक गेंदबाजी
इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे. टंग ने 11.2 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए. टंग ने जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड का विकेट लिया. गस एटकिंसन ने 14 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. एटकिंसन ने हेड और उस्मान ख्वाजा के अहम विकेट चटकाया. कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला. एशेज सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट गंवाकर सीरीज हार चुकी इंग्लैंड के पास इस टेस्ट में जीत का मौका है. अगर इंग्लैंड पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त लेने में कामयाब रहती है, तो दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया जा सकता है.
What's Your Reaction?