श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद

गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए. वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बुरी किस्मत की वजह से 32 के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. यशस्वी अपने विकेट से बहुत नाखुश थे, दरअसल गेंदबाज केशरा नुवंता के धक्के से वह जमीन पर गिर गए थे और फील्डर ने विकेटकीपर के पास थ्रो कर रन आउट कर दिया. क्या गेंदबाज ने जानबूझकर उन्हें धक्का दिया था? इस पर सवाल उठ रहे हैं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैसे रन आउट हुए यशस्वी जायसवाल? केशरा नुवंता ने 11वां ओवर डाला था, जिसकी आखिरी गेंद पर केएल राहुल स्ट्राइक पर थे. राहुल ने गेंदबाज के दाहिने तरफ हल्के हाथ से ड्राइव किया और एक रन के लिए दौड़ पड़े. गेंदबाज ने गेंद रोकने के प्रयास में डाइव लगाईं, वो सीधे यशस्वी के पैरों पर गिर गए जिससे दौड़ते हुए यशस्वी वहीं गिर गए. राहुल गेंदबाजी एंड तक आ चुके थे, यशस्वी उठे और वापस गेंदबाजी एंड पर आ गए. दोनों एक ही एंड पर थे और विकेटकीपर ने आसानी से रन आउट कर दिया. क्या जानबूझकर मारी टक्कर? ऐसा नहीं लगा कि गेंदबाज ने जानबूझकर फील्डर को टक्कर मारी, बल्कि ऐसा नजर आया कि वो बस गेंद को रोकना चाहते थे लेकिन यशस्वी से टकरा गए. यहां केएल राहुल की थोड़ी गलती कही जा सकती है, जिन्होंने देख लिया था कि यशस्वी गिर चुके हैं लेकिन फिर भी रन पूरा करना चाहा. हालांकि राहुल शॉट खेलते ही बहुत आगे आ चुके थे, जिससे उनके लिए वापस जाना भी मुश्किल था लेकिन वह इसका प्रयास करते तो शायद विकेट गिरने से बच सकता था. Yashasvi jaiswal got run-out on 37 ???? - who's fault was that ? pic.twitter.com/zLS0Eet9zQ — Wade (@Wade_Static_) August 15, 2026 यह भी पढ़ें- सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर पहले सेशन में भारत ने बनाए 101 रन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की, इसके बाद पहले सेशन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरा विकेट नहीं गंवाया. पहले सेशन में हुए 27 ओवरों में भारत ने 1 विकेट खोकर 101 रन बनाए. राहुल 32 और देवदत्त पडिक्कल 35 पर नाबाद रहे. बारिश के कारण दूसरा सेशन समय पर शुरू नहीं हुआ. यह भी पढ़ें- 'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Aug 15, 2026 - 14:30
 0
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद

गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए. वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बुरी किस्मत की वजह से 32 के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. यशस्वी अपने विकेट से बहुत नाखुश थे, दरअसल गेंदबाज केशरा नुवंता के धक्के से वह जमीन पर गिर गए थे और फील्डर ने विकेटकीपर के पास थ्रो कर रन आउट कर दिया. क्या गेंदबाज ने जानबूझकर उन्हें धक्का दिया था? इस पर सवाल उठ रहे हैं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कैसे रन आउट हुए यशस्वी जायसवाल?

केशरा नुवंता ने 11वां ओवर डाला था, जिसकी आखिरी गेंद पर केएल राहुल स्ट्राइक पर थे. राहुल ने गेंदबाज के दाहिने तरफ हल्के हाथ से ड्राइव किया और एक रन के लिए दौड़ पड़े. गेंदबाज ने गेंद रोकने के प्रयास में डाइव लगाईं, वो सीधे यशस्वी के पैरों पर गिर गए जिससे दौड़ते हुए यशस्वी वहीं गिर गए. राहुल गेंदबाजी एंड तक आ चुके थे, यशस्वी उठे और वापस गेंदबाजी एंड पर आ गए. दोनों एक ही एंड पर थे और विकेटकीपर ने आसानी से रन आउट कर दिया.

क्या जानबूझकर मारी टक्कर?

ऐसा नहीं लगा कि गेंदबाज ने जानबूझकर फील्डर को टक्कर मारी, बल्कि ऐसा नजर आया कि वो बस गेंद को रोकना चाहते थे लेकिन यशस्वी से टकरा गए. यहां केएल राहुल की थोड़ी गलती कही जा सकती है, जिन्होंने देख लिया था कि यशस्वी गिर चुके हैं लेकिन फिर भी रन पूरा करना चाहा. हालांकि राहुल शॉट खेलते ही बहुत आगे आ चुके थे, जिससे उनके लिए वापस जाना भी मुश्किल था लेकिन वह इसका प्रयास करते तो शायद विकेट गिरने से बच सकता था.

यह भी पढ़ें- सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर

पहले सेशन में भारत ने बनाए 101 रन

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की, इसके बाद पहले सेशन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरा विकेट नहीं गंवाया. पहले सेशन में हुए 27 ओवरों में भारत ने 1 विकेट खोकर 101 रन बनाए. राहुल 32 और देवदत्त पडिक्कल 35 पर नाबाद रहे. बारिश के कारण दूसरा सेशन समय पर शुरू नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें- 'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow