ईशान किशन ने छोड़ा टीम का साथ, वापस घर लौटे, BCCI के कहने पर हुआ ये सब; जानें पूरा मामला
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बेहतरीन लय में हैं. उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम का कप्तान चुना गया था और पहले मैच में कर्नाटक के खिलाफ 125 रनों की शतकीय पारी खेली थी. मगर चौंकाने वाली बात यह है कि कप्तान होते हुए भी ईशान राजस्थान के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं. दरअसल ईशान टीम छोड़कर घर चले गए हैं, और इसके पीछे की वजह BCCI है. BCCI ने घर भेज दिया, लेकिन क्यों? राजस्थान के खिलाफ मैच में झारखंड टीम की कप्तानी कर रहे कुमार कुशाग्र ने ईशान किशन के ना खेलने पर चुप्पी तोड़ी. जब टॉस के लिए कुमार कुशाग्र मैदान में आए, तो उन्होंने बताया कि BCCI की टीम ने ईशान किशन को आराम के लिए घर भेज दिया है. कुशाग्र ने एक अच्छी खबर भी सुनाई कि ईशान 2 जनवरी को टीम के साथ वापस जुड़ जाएंगे. इसका मतलब ईशान किशन झारखंड के लिए अगले 2 मैचों में पुड्डुचेरी और तमिलनाडु के खिलाफ नहीं खेलेंगे. कुमार कुशाग्र ने कहा, "BCCI की टीम ने ईशान किशन को आराम दिया है, जिसके कारण वो घर चले गए हैं. वो 2 जनवरी को टीम के साथ वापस जुड़ेंगे." दमदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में वापसी कुछ समय पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेट ना खेलने की वजह से BCCI ने ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची से बाहर कर दिया था. उसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने उस टी20 टूर्नामेंट की 10 पारियों में 517 रन बना डाले थे, जिनमें 2 शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे. ईशान की कप्तानी में झारखंड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन भी बना. उस दमदार प्रदर्शन के बलबूते ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपनी बढ़िया फॉर्म को बरकरार रखा है, क्योंकि पहले ही मैच में उन्होंने 125 रन बनाए थे. यह भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में गोल्डन डक हुए रोहित शर्मा, उनको 0 पर आउट करने वाला गेंदबाज कौन?
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बेहतरीन लय में हैं. उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम का कप्तान चुना गया था और पहले मैच में कर्नाटक के खिलाफ 125 रनों की शतकीय पारी खेली थी. मगर चौंकाने वाली बात यह है कि कप्तान होते हुए भी ईशान राजस्थान के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं. दरअसल ईशान टीम छोड़कर घर चले गए हैं, और इसके पीछे की वजह BCCI है.
BCCI ने घर भेज दिया, लेकिन क्यों?
राजस्थान के खिलाफ मैच में झारखंड टीम की कप्तानी कर रहे कुमार कुशाग्र ने ईशान किशन के ना खेलने पर चुप्पी तोड़ी. जब टॉस के लिए कुमार कुशाग्र मैदान में आए, तो उन्होंने बताया कि BCCI की टीम ने ईशान किशन को आराम के लिए घर भेज दिया है. कुशाग्र ने एक अच्छी खबर भी सुनाई कि ईशान 2 जनवरी को टीम के साथ वापस जुड़ जाएंगे. इसका मतलब ईशान किशन झारखंड के लिए अगले 2 मैचों में पुड्डुचेरी और तमिलनाडु के खिलाफ नहीं खेलेंगे.
कुमार कुशाग्र ने कहा, "BCCI की टीम ने ईशान किशन को आराम दिया है, जिसके कारण वो घर चले गए हैं. वो 2 जनवरी को टीम के साथ वापस जुड़ेंगे."
दमदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में वापसी
कुछ समय पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेट ना खेलने की वजह से BCCI ने ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची से बाहर कर दिया था. उसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने उस टी20 टूर्नामेंट की 10 पारियों में 517 रन बना डाले थे, जिनमें 2 शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे. ईशान की कप्तानी में झारखंड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का चैंपियन भी बना.
उस दमदार प्रदर्शन के बलबूते ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपनी बढ़िया फॉर्म को बरकरार रखा है, क्योंकि पहले ही मैच में उन्होंने 125 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें:
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में गोल्डन डक हुए रोहित शर्मा, उनको 0 पर आउट करने वाला गेंदबाज कौन?
What's Your Reaction?