भारत में सोने की खरीद घटेगी, इम्पोर्ट पर शिकंजा कसेगी सरकार

त्यौहारी सीजन के खत्म होने के बाद अब वेडिंग सीजन आ गया है. जिसमें भारत में सबसे ज्यादा सोना- चांदी खरीदा जाता है. लेकिन इसी बीच इस साल सोने का आयात कम हो रहा है. इस वित्त वर्ष में सोने का आयात पिछले सालों के मुकाबले कम रहने वाला है. चालू वित्त वर्ष 2026-27 में गोल्ड इम्पोर्ट घटकर 35 से 40 अरब डॉलर रह सकता है. पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने करीब 72 अरब डॉलर का सोना आयात किया था. इसका मतलब है कि इस साल सोने का आयात लगभग आधा रह सकता है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह केंद्र सरकार की ओर से सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाना है. सरकार ने मई 2026 में इम्पोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी थी. इससे विदेशों से सोना मंगाना महंगा हो गया है. 40% तक घटा सोने का आयातवाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक, इस फैसले का असर अब दिखाई देने लगा है. अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच भारत का सोने का आयात करीब 40% घटकर 24.78 अरब डॉलर रह गया. पिछले साल इसी अवधि में ये 41.24 अरब डॉलर था. अग्रवाल ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से इस साल अब तक सोने का आयात कुछ कम हुआ है. पहले भारत हर साल करीब 60 अरब डॉलर का सोना आयात करता था. उन्होंने बताया कि सोने का आयात घटने से सरकार को देश का व्यापार घाटा कम करने में भी मदद मिली है. सरकार ने क्यों बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी?भारत दुनिया में चीन के बाद सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. देश में सोने की मांग पूरी करने के लिए बड़ी मात्रा में विदेशों से सोना मंगाना पड़ता है. सोने का आयात बढ़ने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार प्रभावित होता है और व्यापार घाटा भी बढ़ता है. इसी दबाव को कम करने के लिए सरकार ने इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है. सरकार को उम्मीद है कि सोने का आयात कम होने से विदेशी मुद्रा की बचत होगी और व्यापार घाटे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. ये भी पढ़ें: रातें हुईं और भी रंगीन, इस राज्य में 24 घंटे मिलेगी शराब! दुकानें भी खुलेंगी

Nov 19, 2026 - 05:30
 0
भारत में सोने की खरीद घटेगी, इम्पोर्ट पर शिकंजा कसेगी सरकार

त्यौहारी सीजन के खत्म होने के बाद अब वेडिंग सीजन आ गया है. जिसमें भारत में सबसे ज्यादा सोना- चांदी खरीदा जाता है. लेकिन इसी बीच इस साल सोने का आयात कम हो रहा है. इस वित्त वर्ष में सोने का आयात पिछले सालों के मुकाबले कम रहने वाला है. चालू वित्त वर्ष 2026-27 में गोल्ड इम्पोर्ट घटकर 35 से 40 अरब डॉलर रह सकता है. पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने करीब 72 अरब डॉलर का सोना आयात किया था. इसका मतलब है कि इस साल सोने का आयात लगभग आधा रह सकता है.

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह केंद्र सरकार की ओर से सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाना है. सरकार ने मई 2026 में इम्पोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी थी. इससे विदेशों से सोना मंगाना महंगा हो गया है.

40% तक घटा सोने का आयात
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के मुताबिक, इस फैसले का असर अब दिखाई देने लगा है. अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच भारत का सोने का आयात करीब 40% घटकर 24.78 अरब डॉलर रह गया. पिछले साल इसी अवधि में ये 41.24 अरब डॉलर था.

अग्रवाल ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से इस साल अब तक सोने का आयात कुछ कम हुआ है. पहले भारत हर साल करीब 60 अरब डॉलर का सोना आयात करता था. उन्होंने बताया कि सोने का आयात घटने से सरकार को देश का व्यापार घाटा कम करने में भी मदद मिली है.

सरकार ने क्यों बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी?
भारत दुनिया में चीन के बाद सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. देश में सोने की मांग पूरी करने के लिए बड़ी मात्रा में विदेशों से सोना मंगाना पड़ता है. सोने का आयात बढ़ने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार प्रभावित होता है और व्यापार घाटा भी बढ़ता है. इसी दबाव को कम करने के लिए सरकार ने इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है.

सरकार को उम्मीद है कि सोने का आयात कम होने से विदेशी मुद्रा की बचत होगी और व्यापार घाटे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: रातें हुईं और भी रंगीन, इस राज्य में 24 घंटे मिलेगी शराब! दुकानें भी खुलेंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow