भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भरी हुंकार, विरोधी हो जाएं सावधान! ईशान-तिलक-अक्षर चमके

IND vs SA T20 World Cup Warm Up Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले टीम इंडिया ने आखिरी वॉर्म अप मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 30 रन से जीत दर्ज करते हुए विरोधियों को बड़ी चेतावनी दी. भारत के लिए ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार पारियां खेलीं.  ईशान किशन ने भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 53 रन स्कोर किए, जिसके बाद वह रिटायर्ड आउट हो गए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265 का रहा. इसके अलावा तिलक वर्मा ने कमाल करते हुए 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 45 रन बनाए. बाकी अक्षर पटेल ने 35 रनों की पारी खेली. मुकाबले का हाल  मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन बोर्ड पर लगाए. सभी बल्लेबाजों ने थोड़ा-थोड़ा योगदान दिया. यह योगदान टूर्नामेंट से पहले मेन इन ब्लू के लिए अच्छा संकेत रहा. वहीं इस दौरान अफ्रीका के लिए मार्को यान्सन, कार्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया और क्वेना मफाका ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला.  A collective performance in Navi Mumbai ????#TeamIndia register a solid win by 3⃣0⃣ runs in their warm-up fixture against South Africa ahead of the #T20WorldCup ????????Scorecard ▶️ https://t.co/pMe1tGeR5b #MenInBlue pic.twitter.com/MVmdVbPczr — BCCI (@BCCI) February 4, 2026 रन चेज में अफ्रीका फ्लॉप  बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन ही बना सकी. टीम के लिए नंबर सात पर उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 21 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकल्टन ने 21 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर 44 रन स्कोर किए. लेकिन दोनों की पारी टीम को जीत की लाइन के पार नहीं पहुंचा सकी. 07 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत  गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 07 फरवरी, शनिवार से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया भी इसी दिन यूएसए के खिलाफ मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी.

Feb 5, 2026 - 01:30
 0
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भरी हुंकार, विरोधी हो जाएं सावधान! ईशान-तिलक-अक्षर चमके

IND vs SA T20 World Cup Warm Up Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले टीम इंडिया ने आखिरी वॉर्म अप मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 30 रन से जीत दर्ज करते हुए विरोधियों को बड़ी चेतावनी दी. भारत के लिए ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने शानदार पारियां खेलीं. 

ईशान किशन ने भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 53 रन स्कोर किए, जिसके बाद वह रिटायर्ड आउट हो गए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265 का रहा. इसके अलावा तिलक वर्मा ने कमाल करते हुए 19 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 45 रन बनाए. बाकी अक्षर पटेल ने 35 रनों की पारी खेली.

मुकाबले का हाल 

मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन बोर्ड पर लगाए. सभी बल्लेबाजों ने थोड़ा-थोड़ा योगदान दिया. यह योगदान टूर्नामेंट से पहले मेन इन ब्लू के लिए अच्छा संकेत रहा. वहीं इस दौरान अफ्रीका के लिए मार्को यान्सन, कार्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया और क्वेना मफाका ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला. 

रन चेज में अफ्रीका फ्लॉप 

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 210 रन ही बना सकी. टीम के लिए नंबर सात पर उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 21 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकल्टन ने 21 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर 44 रन स्कोर किए. लेकिन दोनों की पारी टीम को जीत की लाइन के पार नहीं पहुंचा सकी.

07 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 07 फरवरी, शनिवार से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया भी इसी दिन यूएसए के खिलाफ मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम में उतरेगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow