कुलदीप यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को छोड़ा पीछे
Kuldeep Yadav Created New World Record: भारत और दक्षिण के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहला मुकाबला रविवार यानी 30 नवंबर, 2025 को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया. जहां विराट कोहली ने 52वां रिकॉर्ड सेंचुरी ठोकी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में 60वां अर्धशतक लगाया. इन दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के अलावा, स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया. रांची वनडे में कुलदीप ने की शानदार गेंदबाजी कुलदीप यादव ने रांची वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कुलदीप ने 10 ओवर में 6.80 की इकॉनमी से 68 रन देकर 4 विकेट चटकाई. कुलदीप ने पहले टोनी डी जोर्जी को 39 रन पर आउट करके पवेलियन भेजा. इसके बाद, उन्होंने 34वें ओवर में तीन गेंद के अंदर मार्को यानसेन और मैथ्यू ब्रीट्जके को आउट किया. इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे के लिए सिर्फ 68 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी की थी. कुलदीप ने यानसेन को 39 गेंदों में 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद आउट किया. इसके तुरंत बाद उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जके को 80 गेंदों में 72 रनों पर चलता किया और कुलदीप ने प्रेनेलन सुब्रायेन के रूप में अपना चौथा विकेट हासिल किया. It's Kuldeep Yadav again ????‍♂️A nicely bowled wrong'un as he completes his spell with figures of 4/68 ????KL Rahul with the catch ????Updates ▶️ https://t.co/MdXtGgRkPo#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imkuldeep18 pic.twitter.com/wblYaYvruE — BCCI (@BCCI) November 30, 2025 कुलदीप ने तोड़ा शेन वार्न का रिकॉर्ड कुलदीप यादव ने रांची वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट हासिल करने में सफल रहे. ये चौथा मौका था जब उन्होंने एक वनडे मैच में चार विकेट झटके हो. इससे पहले कुलदीप ने 2018 में केपटाउन और गकेरहा और 2022 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी ऐसा कारनामा किया था. कुलदीप ने स्पिन गेंदबाज के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड उनके साथ शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल के नाम था.
Kuldeep Yadav Created New World Record: भारत और दक्षिण के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहला मुकाबला रविवार यानी 30 नवंबर, 2025 को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया. जहां विराट कोहली ने 52वां रिकॉर्ड सेंचुरी ठोकी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में 60वां अर्धशतक लगाया. इन दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के अलावा, स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 4 विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया.
रांची वनडे में कुलदीप ने की शानदार गेंदबाजी
कुलदीप यादव ने रांची वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कुलदीप ने 10 ओवर में 6.80 की इकॉनमी से 68 रन देकर 4 विकेट चटकाई. कुलदीप ने पहले टोनी डी जोर्जी को 39 रन पर आउट करके पवेलियन भेजा. इसके बाद, उन्होंने 34वें ओवर में तीन गेंद के अंदर मार्को यानसेन और मैथ्यू ब्रीट्जके को आउट किया. इन दोनों बल्लेबाजों ने छठे के लिए सिर्फ 68 गेंदों पर 97 रन की साझेदारी की थी. कुलदीप ने यानसेन को 39 गेंदों में 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद आउट किया. इसके तुरंत बाद उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जके को 80 गेंदों में 72 रनों पर चलता किया और कुलदीप ने प्रेनेलन सुब्रायेन के रूप में अपना चौथा विकेट हासिल किया.
It's Kuldeep Yadav again ????♂️
A nicely bowled wrong'un as he completes his spell with figures of 4/68 ????
KL Rahul with the catch ????
Updates ▶️ https://t.co/MdXtGgRkPo#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imkuldeep18 pic.twitter.com/wblYaYvruE — BCCI (@BCCI) November 30, 2025
कुलदीप ने तोड़ा शेन वार्न का रिकॉर्ड
कुलदीप यादव ने रांची वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट हासिल करने में सफल रहे. ये चौथा मौका था जब उन्होंने एक वनडे मैच में चार विकेट झटके हो. इससे पहले कुलदीप ने 2018 में केपटाउन और गकेरहा और 2022 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी ऐसा कारनामा किया था. कुलदीप ने स्पिन गेंदबाज के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड उनके साथ शेन वॉर्न और युजवेंद्र चहल के नाम था.
What's Your Reaction?