विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: अगला मैच कब खेलेंगे विराट कोहली, किस टीम के साथ होगा मुकाबला

Virat Kohli Next Match In Vijay Hazare Trophy 2025-26: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में लगातार दो मैच खेलने के बाद सौराष्ट्र के खिलाफ भले ही आराम दिया गया हो, लेकिन विराट चौथे मुकाबले में वापसी करेंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार यानी 29 दिसंबर, 2025 को बताया कि विराट कोहली 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. ये मुकाबला भी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCE) में ही खेला जाएगा. दिल्ली का अगला मैच कब और किसके साथ? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए नियम के तहत सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सभी खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के कम से कम दो मैचों में भाग लेना अनिवार्य किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही घरेलू सीरीज की तैयारी के लिए विराट अपना तीसरा मुकाबला भी खेलना चाहते हैं. डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘फिलहाल, वो खेल रहे हैं. विराट ने तीन मैचों के लिए अपनी उपलब्धता दी है.’ विराट ने पहले मैच में 131 और दूसरे में 77 रन बनाए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए खेले शुरुआती दो मैचों में विराट कोहली शानदार लय देखने को मिला, उन्होंने क्रमशः 131 और 77 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी कायम किया. कोहली ने 330वीं पारी में इस मुकाम को हासिल कर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया. तेंदुलकर ने 391 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी. भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का 11 जनवरी से आगाज बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम 8 जनवरी, 2026 तक वडोदरा पहुंचेगी, लेकिन विराट प्रैक्टिस के लिए एक दिन पहले यहां पहुंच सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज 11 जनवरी को इसी मैदान पर शुरू होगी.

Dec 30, 2025 - 12:31
 0
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: अगला मैच कब खेलेंगे विराट कोहली, किस टीम के साथ होगा मुकाबला

Virat Kohli Next Match In Vijay Hazare Trophy 2025-26: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में लगातार दो मैच खेलने के बाद सौराष्ट्र के खिलाफ भले ही आराम दिया गया हो, लेकिन विराट चौथे मुकाबले में वापसी करेंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने सोमवार यानी 29 दिसंबर, 2025 को बताया कि विराट कोहली 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. ये मुकाबला भी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCE) में ही खेला जाएगा.

दिल्ली का अगला मैच कब और किसके साथ?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए नियम के तहत सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सभी खिलाड़ियों को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के कम से कम दो मैचों में भाग लेना अनिवार्य किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही घरेलू सीरीज की तैयारी के लिए विराट अपना तीसरा मुकाबला भी खेलना चाहते हैं. डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘फिलहाल, वो खेल रहे हैं. विराट ने तीन मैचों के लिए अपनी उपलब्धता दी है.’

विराट ने पहले मैच में 131 और दूसरे में 77 रन बनाए

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए खेले शुरुआती दो मैचों में विराट कोहली शानदार लय देखने को मिला, उन्होंने क्रमशः 131 और 77 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी कायम किया. कोहली ने 330वीं पारी में इस मुकाम को हासिल कर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया. तेंदुलकर ने 391 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का 11 जनवरी से आगाज

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम 8 जनवरी, 2026 तक वडोदरा पहुंचेगी, लेकिन विराट प्रैक्टिस के लिए एक दिन पहले यहां पहुंच सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज 11 जनवरी को इसी मैदान पर शुरू होगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow