IND U19 vs AUS U19: पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, वैभव सूर्यवंशी ने जड़े 7 चौके और एक छक्का; 'हीरो' रहा यह खिलाड़ी

ब्रिस्बेन में खेले गए पहले वनडे में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को बुरी तरह हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 225 रन बना पाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई, इसके बाद विकेट कीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने वेदांत त्रिवेदी के साथ मिलकर भारत को 7 विकेट से बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अभिज्ञान को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई तेज शुरुआत भारतीय अंडर-19 टीम को जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य मिला था. वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई, उन्होंने 22 गेंदों में 38 रनों की पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, इसके बाद विहान मल्होत्रा (9) के सस्ते में पवेलियन लौटे. 75 पर 3 विकेट गिर जाने के बाद वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद पारी खेलकर भारत को 31वें ओवर में जीत दिलाई. अभिज्ञान कुंडू रहे जीत के हीरो! वेदांत त्रिवेदी ने 69 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, इसमें उन्होंने 8 चौके जड़े. अभिज्ञान कुंडू ने 74 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 8 चौके लगाए. उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 225 रनों पर रोक दिया था. हेनिल पटेल ने 10 ओवरों के स्पेल में 38 रन देकर 3 विकेट लिए. किशन कुमार और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिली, एक सफलता आरएस अम्ब्रीश को मिली. बुधवार को खेला जाएगा दूसरा वनडे आयुष म्हात्रे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम 3 वनडे मैच खेलेगी. दूसरा वनडे बुधवार, 24 सितंबर को और तीसरा और आखिरी वनडे शुक्रवार, 26 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों वनडे ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे. पहला टेस्ट ब्रिस्बेन में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 7 से 10 अक्टूबर के बीच (Great Barrier Reef Arena में) खेला जाएगा.

Sep 21, 2025 - 17:30
 0
IND U19 vs AUS U19: पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, वैभव सूर्यवंशी ने जड़े 7 चौके और एक छक्का; 'हीरो' रहा यह खिलाड़ी

ब्रिस्बेन में खेले गए पहले वनडे में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को बुरी तरह हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 225 रन बना पाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई, इसके बाद विकेट कीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने वेदांत त्रिवेदी के साथ मिलकर भारत को 7 विकेट से बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अभिज्ञान को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई तेज शुरुआत

भारतीय अंडर-19 टीम को जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य मिला था. वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई, उन्होंने 22 गेंदों में 38 रनों की पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. कप्तान आयुष म्हात्रे सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, इसके बाद विहान मल्होत्रा (9) के सस्ते में पवेलियन लौटे. 75 पर 3 विकेट गिर जाने के बाद वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद पारी खेलकर भारत को 31वें ओवर में जीत दिलाई.

अभिज्ञान कुंडू रहे जीत के हीरो!

वेदांत त्रिवेदी ने 69 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, इसमें उन्होंने 8 चौके जड़े. अभिज्ञान कुंडू ने 74 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 8 चौके लगाए. उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 225 रनों पर रोक दिया था. हेनिल पटेल ने 10 ओवरों के स्पेल में 38 रन देकर 3 विकेट लिए. किशन कुमार और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिली, एक सफलता आरएस अम्ब्रीश को मिली.

बुधवार को खेला जाएगा दूसरा वनडे

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम 3 वनडे मैच खेलेगी. दूसरा वनडे बुधवार, 24 सितंबर को और तीसरा और आखिरी वनडे शुक्रवार, 26 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों वनडे ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे. पहला टेस्ट ब्रिस्बेन में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 7 से 10 अक्टूबर के बीच (Great Barrier Reef Arena में) खेला जाएगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow