IND vs PAK: भारत-पाक मैच में बन रहा गजब का संयोग, टीम इंडिया पर मंडरा रहा हार का खतरा, ये रही वजह

भारत एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतकर सुपर-4 में पहुंचा है. पहले उसने यूएई को 9 विकेट से हराया, फिर पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा और अंत में ओमान पर 21 रनों की जीत दर्ज की. दूसरी ओर पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में 2 मैच जीतकर सुपर-4 में जगह पक्की की थी. दरअसल कुछ ऐसा ही साल 2022 में भी हो चुका है, जब ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अजेय रही थी, वहीं भारत से हारने पर भी पाकिस्तान सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहा था. ये गजब का संयोग है कि 2022 का एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला गया था और उसके मैच भी यूएई में ही खेले गए थे. 3 साल पहले हुए एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. वहीं इस बार भी ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम को पाकिस्तान पर 7 विकेट की बड़ी जीत मिली है. क्या हो जाएगा उलटफेर? 2022 एशिया कप में जब भारत और पाकिस्तान का सुपर-4 मैच हुआ, तो उसमें पाक टीम ने सबको चौंकाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि 2022 एशिया कप में भी सुपर-4 स्टेज का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था, 2025 में भी सुपर-4 का दूसरा मैच इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा. भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि ये आंकड़े सिर्फ संयोग मात्र हों, क्योंकि 2022 एशिया कप में भारतीय टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. तीन साल पहले खेले गए फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर खिताब जीता था. मोहम्मद रिजवान पड़े थे टीम इंडिया पर भारी 2022 एशिया कप के सुपर-4 मैच में मोहम्मद रिजवान की 71 रनों की पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी. उनकी इसी पारी के दम पर पाकिस्तान ने भारत द्वारा सेट किए गए 182 रनों के विशाल लक्ष्य को आखिरी ओवर में प्राप्त कर लिया था. रिजवान के साथ-साथ बाबर आजम भी एशिया कप 2025 का हिस्सा नहीं हैं. यह भी पढ़ें: IND vs PAK: आज बारिश में धुल जाएगा भारत और पाकिस्तान का मैच? दुबई के मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

Sep 21, 2025 - 17:30
 0
IND vs PAK: भारत-पाक मैच में बन रहा गजब का संयोग, टीम इंडिया पर मंडरा रहा हार का खतरा, ये रही वजह

भारत एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतकर सुपर-4 में पहुंचा है. पहले उसने यूएई को 9 विकेट से हराया, फिर पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा और अंत में ओमान पर 21 रनों की जीत दर्ज की. दूसरी ओर पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में 2 मैच जीतकर सुपर-4 में जगह पक्की की थी. दरअसल कुछ ऐसा ही साल 2022 में भी हो चुका है, जब ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अजेय रही थी, वहीं भारत से हारने पर भी पाकिस्तान सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रहा था.

ये गजब का संयोग है कि 2022 का एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला गया था और उसके मैच भी यूएई में ही खेले गए थे. 3 साल पहले हुए एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. वहीं इस बार भी ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम को पाकिस्तान पर 7 विकेट की बड़ी जीत मिली है.

क्या हो जाएगा उलटफेर?

2022 एशिया कप में जब भारत और पाकिस्तान का सुपर-4 मैच हुआ, तो उसमें पाक टीम ने सबको चौंकाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि 2022 एशिया कप में भी सुपर-4 स्टेज का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था, 2025 में भी सुपर-4 का दूसरा मैच इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा.

भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि ये आंकड़े सिर्फ संयोग मात्र हों, क्योंकि 2022 एशिया कप में भारतीय टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. तीन साल पहले खेले गए फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर खिताब जीता था.

मोहम्मद रिजवान पड़े थे टीम इंडिया पर भारी

2022 एशिया कप के सुपर-4 मैच में मोहम्मद रिजवान की 71 रनों की पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी. उनकी इसी पारी के दम पर पाकिस्तान ने भारत द्वारा सेट किए गए 182 रनों के विशाल लक्ष्य को आखिरी ओवर में प्राप्त कर लिया था. रिजवान के साथ-साथ बाबर आजम भी एशिया कप 2025 का हिस्सा नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: आज बारिश में धुल जाएगा भारत और पाकिस्तान का मैच? दुबई के मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow