भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तानी टीम में क्या हुई बातचीत? सलमान मिर्जा ने बड़े मुकाबले से पहले दिया बयान

Salman Mirza Given Statement On Playing Against India: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने सोमवार यानी 9 फरवरी को कहा कि टीम पूरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने की तैयारी कर रही है और सरकार से अनुमति मिलने पर भारत के खिलाफ मैच भी खेलेगी. अमेरिका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में सलमान मिर्जा से पूछा गया था कि क्या भारत के खिलाफ मैच को लेकर टीम में कोई बातचीत हुई है. जवाब में मिर्जा ने कहा, ‘हम पूरे टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं. हम विरोधी टीम के अनुसार खेलेंगे. फैसला सरकार का होगा और हम वही करेंगे जो हमसे कहा जाएगा.’ भारत-पाकिस्तान मैच पर सलमान मिर्जा ने दिया बयान सलमान मिर्जा ने कहा, ‘इस समय फोकस आगामी मैच पर है और हम मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे. जहां तक भारत के खिलाफ मैच का सवाल है तो ये सरकार का फैसला होगा. जो सरकार तय करेगी, हम उसके अनुसार खेलेंगे.’  श्रीलंका-यूएई ने पीसीबी को फैसले पर पुर्नविचार करने की आग्रह श्रीलंका और यूएई की क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि अमीनुल ने बांग्लादेश क्रिकेट के प्रति पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई एकजुटता की सराहना करते हुए नकवी से बहिष्कार खत्म करने का अनुरोध किया. सूत्र ने कहा कि नकवी संभवतः प्रधानमंत्री से टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे. नकवी प्रधानमंत्री को विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा देंगे. 

Feb 11, 2026 - 09:30
 0
भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तानी टीम में क्या हुई बातचीत? सलमान मिर्जा ने बड़े मुकाबले से पहले दिया बयान

Salman Mirza Given Statement On Playing Against India: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है. इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने सोमवार यानी 9 फरवरी को कहा कि टीम पूरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने की तैयारी कर रही है और सरकार से अनुमति मिलने पर भारत के खिलाफ मैच भी खेलेगी. अमेरिका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में सलमान मिर्जा से पूछा गया था कि क्या भारत के खिलाफ मैच को लेकर टीम में कोई बातचीत हुई है. जवाब में मिर्जा ने कहा, ‘हम पूरे टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रहे हैं. हम विरोधी टीम के अनुसार खेलेंगे. फैसला सरकार का होगा और हम वही करेंगे जो हमसे कहा जाएगा.’

भारत-पाकिस्तान मैच पर सलमान मिर्जा ने दिया बयान

सलमान मिर्जा ने कहा, ‘इस समय फोकस आगामी मैच पर है और हम मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे. जहां तक भारत के खिलाफ मैच का सवाल है तो ये सरकार का फैसला होगा. जो सरकार तय करेगी, हम उसके अनुसार खेलेंगे.’ 

श्रीलंका-यूएई ने पीसीबी को फैसले पर पुर्नविचार करने की आग्रह

श्रीलंका और यूएई की क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि अमीनुल ने बांग्लादेश क्रिकेट के प्रति पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई एकजुटता की सराहना करते हुए नकवी से बहिष्कार खत्म करने का अनुरोध किया. सूत्र ने कहा कि नकवी संभवतः प्रधानमंत्री से टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे. नकवी प्रधानमंत्री को विशेष रूप से श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश बोर्ड के आग्रह और हाल में हुई बातचीत का ब्योरा देंगे. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow