टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ओमान को हराया, 19 मीटर दौड़कर कैच लपकने वाले इस खिलाड़ी ने जिताया मैच
Brian Bennett Ran 19 Metres To Take Catch Against Oman: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के युवा ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट ने कमाल का एथ्लेटिसिज्म दिखाया है. 22 साल के इस खिलाड़ी ने ओमान के खिलाफ बेहतरीन कैच लपका. इस कैच को जिसने देखा वो हैरान रह गया, क्योंकि ब्रायन ने 19 मीटर की दौड़ के बाद छलांग लगाकर और उन्होंने गेंद को पकड़ लिया. इस कैच को पकड़ने के दौरान उनके हाथ-पांव भी मैदान पर रगड़ गए, लेकिन उन्होंने गेंद को नहीं छोड़ा. ब्रायन बेनेट की कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से जीत मिली. ब्रायन बेनेट ने लपका कमाल का कैच ओमान के खिलाफ 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रायन बेनेट ने ये कमाल कैच पकड़ा. नदीम खान ने ब्रैड इवांस की गेंद पर मिड विकेट के एरिया में शॉट लगाया. इस दौरान डीप स्क्वायर लेग पर लगे बेनेट तेजी से अपनी दाहिनी ओर दौड़े और उन्होंने 19 मीटर की स्प्रिंट के बाद शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़ लिया. ब्रायन बेनेट के इस एफर्ट को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बेहतरीन कैच बताया जा रहा है. बता दें, बेनेट के इस कैच के दम पर जिम्बाब्वे ने ओमान को 103 रनों पर समेट दिया. Brian Bennett took flight and took our breath away with a catch of the tournament contender ????‍????Follow the #T20WorldCup here ???? https://t.co/lkOSOhmQDQ pic.twitter.com/bWoirKmWDY — ICC (@ICC) February 9, 2026 बल्लेबाजी में भी ब्रायन बेनेट ने दिखाया दम ब्रायन बेनेट ने बेहतरीन कैच पकड़ने के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया. 22 साल के इस ऑलराउंडर ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए. इस खिलाड़ी की बेहतरीन पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने 104 रनों का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया और जिम्बाब्वे ने ये मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने भी बिखेरा जलवा कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने कमाल गेंदबाजी की. ओमान के खिलाफ तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने 3-3 विकेट चटकाए. ब्रैड इवांस ने भी 3 शिकार अपने नाम किए. इस मुकाबले में ओमान की आधी टीम सिर्फ 27 रन पर गंवा दी थी, लेकिन मिडिल ओवर्स में सूफयान महमूद ने 25, विनायक शुक्ला ने 28 और नदीम खान ने 20 रन बनाकर टीम को किसी तरह 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन आखिरकार ओमान टीम को हार मिली.
Brian Bennett Ran 19 Metres To Take Catch Against Oman: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के युवा ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट ने कमाल का एथ्लेटिसिज्म दिखाया है. 22 साल के इस खिलाड़ी ने ओमान के खिलाफ बेहतरीन कैच लपका. इस कैच को जिसने देखा वो हैरान रह गया, क्योंकि ब्रायन ने 19 मीटर की दौड़ के बाद छलांग लगाकर और उन्होंने गेंद को पकड़ लिया. इस कैच को पकड़ने के दौरान उनके हाथ-पांव भी मैदान पर रगड़ गए, लेकिन उन्होंने गेंद को नहीं छोड़ा. ब्रायन बेनेट की कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से जीत मिली.
ब्रायन बेनेट ने लपका कमाल का कैच
ओमान के खिलाफ 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्रायन बेनेट ने ये कमाल कैच पकड़ा. नदीम खान ने ब्रैड इवांस की गेंद पर मिड विकेट के एरिया में शॉट लगाया. इस दौरान डीप स्क्वायर लेग पर लगे बेनेट तेजी से अपनी दाहिनी ओर दौड़े और उन्होंने 19 मीटर की स्प्रिंट के बाद शानदार डाइव लगाते हुए कैच पकड़ लिया. ब्रायन बेनेट के इस एफर्ट को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बेहतरीन कैच बताया जा रहा है. बता दें, बेनेट के इस कैच के दम पर जिम्बाब्वे ने ओमान को 103 रनों पर समेट दिया.
Brian Bennett took flight and took our breath away with a catch of the tournament contender ????????
Follow the #T20WorldCup here ???? https://t.co/lkOSOhmQDQ pic.twitter.com/bWoirKmWDY — ICC (@ICC) February 9, 2026
बल्लेबाजी में भी ब्रायन बेनेट ने दिखाया दम
ब्रायन बेनेट ने बेहतरीन कैच पकड़ने के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया. 22 साल के इस ऑलराउंडर ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए. इस खिलाड़ी की बेहतरीन पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने 104 रनों का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर लिया और जिम्बाब्वे ने ये मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने भी बिखेरा जलवा
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने कमाल गेंदबाजी की. ओमान के खिलाफ तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा ने 3-3 विकेट चटकाए. ब्रैड इवांस ने भी 3 शिकार अपने नाम किए. इस मुकाबले में ओमान की आधी टीम सिर्फ 27 रन पर गंवा दी थी, लेकिन मिडिल ओवर्स में सूफयान महमूद ने 25, विनायक शुक्ला ने 28 और नदीम खान ने 20 रन बनाकर टीम को किसी तरह 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन आखिरकार ओमान टीम को हार मिली.
What's Your Reaction?