झूठ निकली सारी खबर, आसानी से देख पाएंगे 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच; ICC और Jio Star का आया बयान

ICC ने उस खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि जियो स्टार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण और लाइव स्ट्रीम करने से मना कर दिया है. पिछले दिनों ये अफवाहें चरम पर रहीं कि जियो स्टार ने 2027 तक चलने वाली ब्रॉडकास्टिंग डील को बीच में ही तोड़ दिया है. इसका मतलब भारतीय फैंस आसानी से बिना कोई अड़चन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच लाइव नहीं देख पाएंगे. लेकिन ये सारी खबरें झूठी निकली हैं. आईसीसी और जियो स्टार ने एकसाथ स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि दोनों कंपनियों के बीच ब्रॉडकास्टिंग डील नहीं टूटी है और जियो स्टार भारत में आईसीसी का ऑफिशियल मीडिया पार्टनर बना हुआ है. जियो स्टार द्वारा डील समाप्त करने की सारी खबरें झूठी हैं.  स्टेटमेंट में आगे बताया गया कि जियो स्टार अपने उन सभी दायित्वों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं. जियो स्टार ने पुष्टि करके बताया कि वो भारत में अगले ICC इवेंट्स का प्रसारण करना जारी रखेगा, जिनमें से टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी एक है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार जियो स्टार और आईसीसी की डील 2027 तक चलेगी. क्या है मामला? पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई कि जियो स्टार ने वित्तीय घाटे की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 और उसके बाद होने वाले टूर्नामेंट्स का प्रसारण करने से मना कर दिया है. बताया गया कि जियो स्टार को करोड़ों का घाटा हुआ है. यह तक कहा गया कि आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नया मीडिया पार्टनर ढूंढना शुरू कर दिया है, जिसके लिए उसने 2.4 बिलियन डॉलर की मांग की है. अफवाह अनुसार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, Netflix और अमेजन प्राइम वीडियो ने ज्यादा पैसे की वजह से प्रसारण करने से मना कर दिया. मगर ये सारी खबरें झूठी निकली हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2026 में इन 5 स्पिनर्स पर लग सकती है करोड़ों की बोली, इस भारतीय पर लगेगी 20 करोड़ की बोली!

Dec 13, 2025 - 00:30
 0
झूठ निकली सारी खबर, आसानी से देख पाएंगे 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच; ICC और Jio Star का आया बयान

ICC ने उस खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि जियो स्टार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण और लाइव स्ट्रीम करने से मना कर दिया है. पिछले दिनों ये अफवाहें चरम पर रहीं कि जियो स्टार ने 2027 तक चलने वाली ब्रॉडकास्टिंग डील को बीच में ही तोड़ दिया है. इसका मतलब भारतीय फैंस आसानी से बिना कोई अड़चन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच लाइव नहीं देख पाएंगे. लेकिन ये सारी खबरें झूठी निकली हैं.

आईसीसी और जियो स्टार ने एकसाथ स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि दोनों कंपनियों के बीच ब्रॉडकास्टिंग डील नहीं टूटी है और जियो स्टार भारत में आईसीसी का ऑफिशियल मीडिया पार्टनर बना हुआ है. जियो स्टार द्वारा डील समाप्त करने की सारी खबरें झूठी हैं. 

स्टेटमेंट में आगे बताया गया कि जियो स्टार अपने उन सभी दायित्वों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं. जियो स्टार ने पुष्टि करके बताया कि वो भारत में अगले ICC इवेंट्स का प्रसारण करना जारी रखेगा, जिनमें से टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी एक है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार जियो स्टार और आईसीसी की डील 2027 तक चलेगी.

क्या है मामला?

पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई कि जियो स्टार ने वित्तीय घाटे की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 और उसके बाद होने वाले टूर्नामेंट्स का प्रसारण करने से मना कर दिया है. बताया गया कि जियो स्टार को करोड़ों का घाटा हुआ है. यह तक कहा गया कि आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नया मीडिया पार्टनर ढूंढना शुरू कर दिया है, जिसके लिए उसने 2.4 बिलियन डॉलर की मांग की है. अफवाह अनुसार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, Netflix और अमेजन प्राइम वीडियो ने ज्यादा पैसे की वजह से प्रसारण करने से मना कर दिया. मगर ये सारी खबरें झूठी निकली हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में इन 5 स्पिनर्स पर लग सकती है करोड़ों की बोली, इस भारतीय पर लगेगी 20 करोड़ की बोली!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow