ढाई करोड़ कैश, 1000 गज का प्लॉट और सरकारी नौकरी, इस भारतीय खिलाड़ी को मिली बंपर प्राइज मनी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बीते रविवार को अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था, जिसके बाद से सभी प्लेयर्स के लिए उनकी राज्य सरकार भी पुरस्कार राशि का एलान कर रही है. इस कड़ी में अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी श्री चरणी के लिए बड़ी इनामी राशि की घोषणा की है. पुरस्कार राशि के साथ चरणी को जमीन और सरकारी नौकरी भी मिलेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता है. आईसीसी से इनामी राशि के रूप में टीम को 40 करोड़ रुपये मिले, बीसीसीआई ने अलग से प्लेयर्स और स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की. प्रदेश सरकार अपने-अपने स्टेट के खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि की घोषणा कर रही है. श्री चरणी को भी आंध्र प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया और उनके लिए इनामी राशि घोषित की. नगद राशि, जमीन के साथ श्री चरणी को मिली सरकारी नौकरी सीएमओ आंध्र प्रदेश के आधिकारिक 'एक्स' (ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करते हुए इसका एलान किया गया. इसमें बताया गया, "मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप, 2025 में अनुकरणीय प्रदर्शन के सम्मान में सुश्री श्री चरणी के लिए 2.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, 1,000 वर्ग गज का घर और ग्रुप-I सरकारी नौकरी की घोषणा की है." The Government of Andhra Pradesh, led by Hon’ble Chief Minister Shri N. Chandrababu Naidu Garu has announced a cash award of ₹2.5 crore, a 1,000 sq. yard house site, and a Group-I government job for Ms. Shree Charani in recognition of her exemplary performance in the ICC Women’s… pic.twitter.com/lUHpx1fHy9 — CMO Andhra Pradesh (@AndhraPradeshCM) November 7, 2025 वर्ल्ड कप में श्री चरणी ने किया प्रभावित श्री चरणी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में भी शानदार गेंदबाजी की थी, उन्होंने महत्वपूर्ण पलों में रनों पर अंकुश लगाकर विरोधी टीम पर दबाव बनाया था. चरणी ने फाइनल में 9 ओवरों में 48 रन देकर ऐनी बॉश के रूप में एक बड़ा विकेट लिया था.  वर्ल्ड कप के प्रदर्शन की बात करें तो श्री चरणी ने टूर्नामेंट में सभी 9 मैच खेले, इसमें उन्होंने कुल 14 विकेट लिए. उन्होंने लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 और सेमीफाइनल में 2 विकेट लिए थे.

Nov 7, 2025 - 18:30
 0
ढाई करोड़ कैश, 1000 गज का प्लॉट और सरकारी नौकरी, इस भारतीय खिलाड़ी को मिली बंपर प्राइज मनी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बीते रविवार को अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता था, जिसके बाद से सभी प्लेयर्स के लिए उनकी राज्य सरकार भी पुरस्कार राशि का एलान कर रही है. इस कड़ी में अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी श्री चरणी के लिए बड़ी इनामी राशि की घोषणा की है. पुरस्कार राशि के साथ चरणी को जमीन और सरकारी नौकरी भी मिलेगी.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता है. आईसीसी से इनामी राशि के रूप में टीम को 40 करोड़ रुपये मिले, बीसीसीआई ने अलग से प्लेयर्स और स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की. प्रदेश सरकार अपने-अपने स्टेट के खिलाड़ियों के लिए इनामी राशि की घोषणा कर रही है. श्री चरणी को भी आंध्र प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया और उनके लिए इनामी राशि घोषित की.

नगद राशि, जमीन के साथ श्री चरणी को मिली सरकारी नौकरी

सीएमओ आंध्र प्रदेश के आधिकारिक 'एक्स' (ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करते हुए इसका एलान किया गया. इसमें बताया गया, "मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप, 2025 में अनुकरणीय प्रदर्शन के सम्मान में सुश्री श्री चरणी के लिए 2.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, 1,000 वर्ग गज का घर और ग्रुप-I सरकारी नौकरी की घोषणा की है."

वर्ल्ड कप में श्री चरणी ने किया प्रभावित

श्री चरणी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में भी शानदार गेंदबाजी की थी, उन्होंने महत्वपूर्ण पलों में रनों पर अंकुश लगाकर विरोधी टीम पर दबाव बनाया था. चरणी ने फाइनल में 9 ओवरों में 48 रन देकर ऐनी बॉश के रूप में एक बड़ा विकेट लिया था. 

वर्ल्ड कप के प्रदर्शन की बात करें तो श्री चरणी ने टूर्नामेंट में सभी 9 मैच खेले, इसमें उन्होंने कुल 14 विकेट लिए. उन्होंने लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 और सेमीफाइनल में 2 विकेट लिए थे.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow