एमएस धोनी IPL 2026 खेलेंगे या नहीं? CSK के सीईओ ने दिया चौंकाने वाला बयान; जानें क्या कहा
एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए खुशखबरी है. धोनी ने साफ कर दिया है कि वह IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे. उनकी फिटनेस को लेकर कई तरह के सवाल थे, धोनी ने भी पहले कहा था कि नवंबर-दिसंबर में तय करेंगे कि वह अगले सीजन में खेल पाएंगे या नहीं. सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने क्रिकबज से कन्फर्म किया है कि धोनी 2026 में भी खेलेंगे. एमएस धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से इस टीम के लिए खेल रहे हैं, टीम ने सभी 5 खिताब उनकी कप्तानी में ही जीते हैं. अभी कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है. धोनी ने 2020 में जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, उसके बाद से हर साल उनके आईपीएल से रिटायरमेंट की अफवाहें भी उड़ती रही. इस बार भी धोनी के फैंस को मायूस होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि वह अगले सीजन में उपलब्ध रहेंगे. MS Dhoni को लेकर कासी विश्वनाथन ने क्या कहा? कासी विश्वनाथन भी धोनी की तरह पहले संस्करण (IPL 2008) से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं, उन्होंने धोनी की उपलब्धता के बारे में बताया. विश्वनाथन ने क्रिकबज को बताया कि, "एमएस धोनी ने हमें बताया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे." अपडेट जारी है.
एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए खुशखबरी है. धोनी ने साफ कर दिया है कि वह IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे. उनकी फिटनेस को लेकर कई तरह के सवाल थे, धोनी ने भी पहले कहा था कि नवंबर-दिसंबर में तय करेंगे कि वह अगले सीजन में खेल पाएंगे या नहीं. सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने क्रिकबज से कन्फर्म किया है कि धोनी 2026 में भी खेलेंगे.
एमएस धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से इस टीम के लिए खेल रहे हैं, टीम ने सभी 5 खिताब उनकी कप्तानी में ही जीते हैं. अभी कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है. धोनी ने 2020 में जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, उसके बाद से हर साल उनके आईपीएल से रिटायरमेंट की अफवाहें भी उड़ती रही. इस बार भी धोनी के फैंस को मायूस होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि वह अगले सीजन में उपलब्ध रहेंगे.
MS Dhoni को लेकर कासी विश्वनाथन ने क्या कहा?
कासी विश्वनाथन भी धोनी की तरह पहले संस्करण (IPL 2008) से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं, उन्होंने धोनी की उपलब्धता के बारे में बताया. विश्वनाथन ने क्रिकबज को बताया कि, "एमएस धोनी ने हमें बताया है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे."
अपडेट जारी है.
What's Your Reaction?