अफगानिस्तान सीरीज में गुजरात टाइटंस के 11 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मिली जगह, शुभमन गिल कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (19 मई) को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. टेस्ट और वनडे के लिए 15-15 सदस्यीय स्क्वॉड जारी हुआ. दोनों ही फॉर्मेट में नियमित कप्तान शुभमन गिल के कमान सौंपी गई. लेकिन टीम इंडिया में 11 खिलाड़ी ऐसे रहे, जो मौजूदा IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं. गिल भी गुजरात के कप्तान हैं.  टीम में गुजरात के खिलाड़ी शामिल हैं, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि कैसे टीम अफगानिस्तान सीरीज के लिए जारी हुई टीम इंडिया में 11 खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के हैं. बताते चलें कि यह खिलाड़ी दोनों स्क्वॉड को मिलाकर हैं.  टेस्ट स्क्वॉड में GT के 7 खिलाड़ी- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार और गुरनूर बराड़.  वनडे स्क्वॉड में गुजरात के 3 खिलाड़ी- शुभमन गिल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर और गुरनूर बराड़.  GT at the heart of Captain Gill's Team India for the ODI & Test Series ???? Afghanistan! ???????? pic.twitter.com/yOaBX3qMRV — Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 19, 2026 4 Gujarat Titans players in the ODIs,7 Gujarat Titans players in the Test.- Gujarat Titans lobby has arrived to replace Mumbai Lobby. pic.twitter.com/E0suyLUFRu — Ahmed Says (@AhmedGT_) May 19, 2026 इकलौता टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड  शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे.  वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे. टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल  पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के महाराजा युद्धवीर सिंह अतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत 06 जून से होगी.  वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी. आखिरी मुकाबला 20 जून को होगा. पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी 50 ओवर मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.    यह भी पढ़ें: Gurnoor Brar: कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में कैसे मिली जगह? जानें संघर्ष की कहानी

May 19, 2026 - 23:30
 0
अफगानिस्तान सीरीज में गुजरात टाइटंस के 11 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मिली जगह, शुभमन गिल कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (19 मई) को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. टेस्ट और वनडे के लिए 15-15 सदस्यीय स्क्वॉड जारी हुआ. दोनों ही फॉर्मेट में नियमित कप्तान शुभमन गिल के कमान सौंपी गई. लेकिन टीम इंडिया में 11 खिलाड़ी ऐसे रहे, जो मौजूदा IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं. गिल भी गुजरात के कप्तान हैं. 

टीम में गुजरात के खिलाड़ी शामिल हैं, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि कैसे टीम अफगानिस्तान सीरीज के लिए जारी हुई टीम इंडिया में 11 खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के हैं. बताते चलें कि यह खिलाड़ी दोनों स्क्वॉड को मिलाकर हैं. 

टेस्ट स्क्वॉड में GT के 7 खिलाड़ी- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार और गुरनूर बराड़. 

वनडे स्क्वॉड में गुजरात के 3 खिलाड़ी- शुभमन गिल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर और गुरनूर बराड़. 

इकलौता टेस्ट के लिए भारत का स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल, हर्ष दुबे. 

वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के महाराजा युद्धवीर सिंह अतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत 06 जून से होगी. 

वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से होगी. आखिरी मुकाबला 20 जून को होगा. पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी 50 ओवर मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 

 

यह भी पढ़ें: Gurnoor Brar: कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में कैसे मिली जगह? जानें संघर्ष की कहानी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow